{"_id":"5e7103e78ebc3ea4d8185bc1","slug":"boxing-coach-arrested-for-sexually-assaulting-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
19 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार
Tue, 17 Mar 2020 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बॉक्सिंग कोच को 19 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, यह घटना फरवरी की है जब वे एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल गए थे। इस बात की जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा प्रतियोगिता में हरियाणा का नेतृत्व कर रही थी। 28 साल के कोच के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 27 फरवरी को कोलकाता जाते समय उसके कोच ने उसके साथ ट्रेन में उसका यौन उत्पीड़न किया था। महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि कोलकाता में रहने के दौरान भी कोच ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कोच को पूछताछ के लिए हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। कोच ने महिला मुक्केबाज के साथ यौन उत्पीड़न करने की बात को स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह सोनीपत में एक मुक्केबाजी अकादमी चलाता है और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधि भी कर चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो बच्चे भी हैं और राष्ट्रीय स्तर के कई मुक्केबाजों का भी कोच है।