फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxer Lovlina Borgohain fight with turkey busenaz surmeneli semifinal bout in tokyo olympics when and where to watch

चुनौती: सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगी लवलीना, आज पदक का रंग 'सुनहरा' करने का मौका

Wed, 04 Aug 2021 06:48 AM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कुमार संभव Updated Wed, 04 Aug 2021 06:48 AM IST
सार

पूरे देश की उम्मीदें लवलीना पर टिकी हुई हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि सेमीफाइनल का यह अहम मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इसे कैसे देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
Boxer Lovlina Borgohain fight with turkey busenaz surmeneli semifinal bout in tokyo olympics when and where to watch
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी की 69 किग्रा कैटिगरी में आज भारतीय सनसनी लवलीना बोरगोहेन अपने मेडल का रंग सुनहरा करने के लिए रिंग में उतरेगी। आज उनका मुकाबला तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से है। अहम बात यह है कि क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद लवलीना ने कहा था कि उनके लिए इस टूर्नामेंट में एक ही मेडल है और वह है गोल्ड। ऐसे में पूरे देश की उम्मीदें लवलीना पर टिकी हुई हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि सेमीफाइनल का यह अहम मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इसे कैसे देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन

कितने बजे होगा सेमीफाइनल मुकाबला?

जानकारी के मुताबिक, असम की 23 वर्षीय लवलीना इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह कांस्य पदक पर अपना नाम लिखवाकर विजेंदर सिंह (2008) और एमसी मैरीकॉम (2012) की बराबरी कर चुकी हैं, लेकिन उनका लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है, जहां अब तक कोई भी भारतीय नहीं पहुंचा। लवलीना का सेमीफाइनल मुकाबला आज (4 अगस्त) सुबह 11 बजे होगा। इसे डीडी स्पोर्ट्स 1.0 और सोनी टेन स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में रचा था कीर्तिमान

बता दें कि लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैंपियन निएन चिन चेन को 4-1 से मात दी थी। जीत के बाद लवलीना ने कहा था, 'दबाव हमेशा बना रहता है, लेकिन इस बार मैंने दबाव में नहीं खेलने की कोशिश की, क्योंकि इससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है। मुझे पता था कि पूरा देश मेरे लिए दुआ कर रहा है। मुझे बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना था।'

विज्ञापन

सिर्फ गोल्ड पर लवलीना की नजर

लवलीना ने अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद कहा था, 'मैं मुक्केबाज मुहम्मद अली के नक्शेकदम पर चलती हूं। उन्हीं के फुटवर्क और लंबे पंच का अनुसरण करती हूं। मुक्केबाजी में कदम रखने के बाद मैंने केवल मैरीकॉम का ही नाम सुना। उन्होंने बहुत संघर्ष किया और मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। यहां केवल एक ही पदक है, वह है गोल्ड और मेरा लक्ष्य भी यही है। मैं अभी आपको धन्यवाद नहीं कह सकती। फाइनल के बाद मैं आप सबको थैंक्यू कहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed