एशियाई चैंपियन बॉक्सर डिंको सिंह ने दी कोरोना को मात, कैंसर से जारी है जिंदगी की जंग
डिंको ने मई के अंतिम हफ्ते में अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनके पांच कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंसर पीड़ित एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर डिंको सिंह ने कोरोना वायरस पर जंग जीत ली है। पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आखिरकार डिंको के लिए खुशखबरी आई और लगभग एक माह के बाद वह इंफाल के अस्पताल से अपने घर पहुंचे, हालांकि उन्हें14 दिन तक पृथकवास में रहना होगा।
यकृत के कैंसर से जूझ रहे पूर्व मुक्केबाज ने कहा, 'बीता एक महीना मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा। मैं उन डॉक्टर्स और नर्स का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता, जिन्होंने मेरा इलाज किया। मैं उनके लिए जीवन भर ऋणी हूं। अस्पताल में मेरी पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यह बहुत दर्दनाक था क्योंकि मेरे सामने आए लोग स्वस्थ होकर चले जाते और मैं उन्हें देखता रहता, लेकिन किसी तरह मैं डॉक्टरों और नर्सों का धन्यवाद करता हूं।'
पहले पीलिया हुआ फिर कोरोन के शिकार
वह जब कैंसर के उपचार के लिए रेडिएशन थेरेपी के लिए दिल्ली आए थे, उनकी परेशानियां तभी से शुरू हो गई थी क्योंकि यहां पहुंचते ही उन्हें पीलिया हो गया था और रेडिएशन थेरेपी के सत्र को रद्द करना पड़ा। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से हवाई यात्रा बंद थी और उन्हें मणिपुर तक 2400 किलोमीटर की यात्रा गाड़ी से करनी पड़ी।
इंफाल पहुंचते ही वह कोविड-19 पॉजिटिव आ गए और पहले ही कैंसर से जूझ रहे डिंको के सामने एक और स्वास्थ्य संबंधित चुनौती आ गई, लेकिन 41 साल के इस पूर्व मुक्केबाज ने लड़ाई जारी रखी और जीत हासिल की।
बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बैंथमवेट मुक्केबाज ने कहा, ‘यह इतना आसान नहीं था लेकिन मैंने खुद से कहा, लड़ना है तो लड़ना है। मैं हारने के लिए तैयार नहीं था, किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। अब मेरा पीलिया भी नियंत्रित है और मैं जल्द ही अपनी रेडिएशन थेरेपी जारी कर पाऊंगा।’