फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boston Marathon Kenya dominated captured all three places in men's section for the first time since 2012 Peres Jepchirchir Evans Chebet win

Boston Marathon 2022: केन्या का दबदबा, 2012 के बाद पहली बार पुरुष वर्ग में तीनों स्थान पर किया कब्जा, महिलाओं में पेरेस चैंपियन

Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन 28 वर्ष की केन्या की पेरेस जेपचिरचिर ने महिलाओं की बोस्टन मैराथन जीत ली है। पुरुष वर्ग में केन्या के इवांस चेबेट विजेता बने। चेबेट ने दो घंटे छह मिनट 51 सेकंड में रेस जीती।

विज्ञापन
Boston Marathon Kenya dominated captured all three places in men's section for the first time since 2012 Peres Jepchirchir Evans Chebet win
पेरेस जेपचिरचिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन 28 वर्ष की केन्या की पेरेस जेपचिरचिर ने महिलाओं की बोस्टन मैराथन जीत ली है। पुरुष वर्ग में केन्या के इवांस चेबेट विजेता बने। चेबेट ने दो घंटे छह मिनट 51 सेकंड में रेस जीती। हमवतन लॉरेंस चेरेना (2: 07.21)और बेनसन किपरुटो (2: 07.27) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह 2012 के बाद पहली बार हुआ है कि जब पुरुष वर्ग में तीनों स्थान केन्या के खाते में गए।
विज्ञापन


महिला वर्ग में पेरेस ने यह रेस दो घंटे 21 मिनट, एक सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इथोपिया की अबाबेल (2: 21.05) दूसरे और केन्या की मेरी वकेरा (2: 21.32) तीसरे स्थान पर रहीं। दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सालाना मैराथन तब जीती जब कोरोना महामारी के बाद पहली बार पारंपरिक समय पर इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
यूक्रेन के 11 नागरिक भी दौड़े
यूक्रेन के 44 नागरिकों ने भी मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 11 ने ही भाग लिया। उनके समर्थन में यूक्रेन के ध्वज भी प्रशंसकों ने लहराए। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस और बेलारूस के धावकों को इस मैराथन में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत भाई की याद में रेस
नौ साल पहले 2013 में हुई बोस्टन मैराथन में फिनिश लाइन के पास आतंकी विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए थे जिनमें मार्टिन रिचर्ड भी शामिल थे। इस साल उनके भाई हेनरी रिचर्ड ने इस मैराथन को पूरी कर अपने भाई को श्रद्धांजलि दी। उस हादसे में हेनरी की भाई जेनी को एक पांव गंवाना पड़ा था। 20 साल के मार्टिन ने कहा कि जज्बात हावी हैं। मैं जानता हूं कि मार्टिन आज होता तो मेरे साथ मैराथन में शामिल होता। रेस पूरी करने के बाद मार्टिन अपने अभिभावकों और छोटी बहन जेनी के गले मिलकर काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed