फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   BJP ruled state not want to creating rights for sports

खेलों को अधिकार बनाने में भाजपा शासित राज्य बने रोड़ा

Sun, 12 May 2019 09:47 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी,नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी,नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 12 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार की तरह केंद्र सरकार खेलों का अधिकार बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस मुहिम में उसे अपनी ही पार्टी के राज्यों से पूरा समर्थन नहीं मिल रहा है। अब तक खेल राज्यों का विषय हैं इसे अपने अधिकार क्षेत्र में लेने के लिए खेल मंत्रालय इसे राज्य से समवर्ती (कॉन्करंट) सूची लाने के लिए जोर लगा रही है।

विज्ञापन


मंत्रालय को इस संबंध में बिल लाने के लिए 50 प्रतिशत राज्यों का समर्थन हासिल करने की जरूरत है, लेकिन देश के 15 राज्यों में भाजपा की या फिर उसके समर्थन की सरकार होने के बावजूद मंत्रालय यह आंकड़ा नहीं जुटा पाया है। हाल यह है कि भाजपा शासित गोआ और त्रिपुरा ने खेलों को राज्य सूची से हटाने से इंकार कर दिया है, जबकि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचाल प्रदेश, नागालैंड ने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि गैर भाजपा शासित राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ने भी केंद्र सरकार के सुर में सुर मिलाते हुए इस मुहिम को समर्थन दिया है। हालांकि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड, बिहार, असम ने भी इसे समर्थन दिया है, लेकिन गैर भाजपा राज्य पंजाब, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु ने इसे खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पांच बार जवाब मांगे जाने केबावजूद छत्तीसगढ़, अरुणाचाल, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, दिल्ली, दमन दीव, लक्षद्वीव, दादर नगर हवेली ने कोई जवाब नहीं दिया है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर तो इस मुद्दे पर संसद में निजी बिल भी ला चुके हैं। उस वक्त खेल मंत्रालय ने इसे खारिज इसकी कमान खुद अपने हाथों में ले ली थी। हालांकि मंत्रालय की यह मुहिम तब तक सफल नहीं हो सकती है जब तक इसके पक्ष में कम से कम 50 प्रतिशत राज्य नहीं हों।


रक्षा, गृह समेत कई मंत्रालय पक्ष में
खेलों को समवर्ती सूची में लानेत के पक्ष में रक्षा, स्वास्थ्य, गृह जैसे मंत्रालय पक्ष में हैं। रेलवे बोर्ड, शहरी विकास स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा जैसे विभागों ने भी इसका समर्थन किया है। हालांकि नीति आयोग ने इस पर कुछ आपत्तियां दर्ज कर सलाहें दी हैं। कानून मंत्रालय से भी इस संबंध में बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed