{"_id":"5def0f9a8ebc3e881e6a37e5","slug":"big-bout-boxing-league-kavinder-boora-star-in-bombay-bullets-win-against-bengaluru-brawlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाउट: बॉम्बे बुलेट्स ने बेंगलुरू बॉलर्स को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बिग बाउट: बॉम्बे बुलेट्स ने बेंगलुरू बॉलर्स को दी मात
Tue, 10 Dec 2019 08:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
बॉम्बे बुलेट्स ने बेंगलुरू ब्रॉलर्स को 5-2 से हराकर बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग (आईबीएल) में चौथा स्थान हासिल कर लिया। यह बॉम्बे बुलेट्स की दो मैचों में पहली जीत है जबकि ब्रॉलर्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
बॉम्बे बुलेट्स के दो मैचों से अब सात अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। पंजाब पैंथर्स और ओडिशा वॉरियर्स के दो-दो मैचों से 10-10 अंक है। वहीं, गुजरात जाएंट्स के दो मैचों से नौ अंक और बेंगलुरू ब्रॉलर्स के तीन मैचों से छह अंक हैं। बेंगलुरू ब्रॉलर्स को कप्तान इंग्रित लोरेना वालेंसिया तथा नवीन बूरा ने क्रमश: महिलाओं और पुरुषों के अपने-अपने मुकाबले जीत कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
विज्ञापन