{"_id":"5eea59a4b47a662f172a59b1","slug":"bhullar-shubhankar-and-kapil-dev-to-participate-in-covid-19-charity-golf-match-on-july-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 चैरिटी गोल्फ मैच में भुल्लर, शुभंकर और कपिल देव लेंगे भाग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोविड-19 चैरिटी गोल्फ मैच में भुल्लर, शुभंकर और कपिल देव लेंगे भाग
Wed, 17 Jun 2020 11:28 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : social media
गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा जैसे शीर्ष भारतीय गोल्फर और महान क्रिकेटर कपिल देव 11 जुलाई को यहां होने वाले चैरिटी गोल्फ मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसका लक्ष्य कोविड-19 राहत कार्य के लिए एक करोड़ रूपये जुटाने का है। इस महामारी के दौरान दिल्ली गोल्फ क्लब में होने वाला यह चैरिटी प्रदर्शनी मैच भारत का पहला लाइव खेल टूर्नामेंट होगा, जिसे बुधवार को देश की शीर्ष गोल्फ संस्थाओं का समर्थन मिला।
विज्ञापन
भारतीय पेशेवर गोल्फर टूर (पीजीटीआई) ने इस चैरिटी मैच का समर्थन देने का फैसला किया है, जो देश की मुख्य पेशेवर गोल्फ टूर का संचालन देखती है। गोल्फ उपकरणों के लिए कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे बड़ी संस्था गोल्फ इंडस्ट्री संघ और गोल्फ कोर्स अधीक्षक एवं प्रबंधक संघ (जीसीएसएमएआई) ने भी इसे अपना समर्थन देने का वादा किया है। नौ बार के एशियाई टूर विजेता भुल्लर और 2018 एशियाई टूर के नंबर एक गोल्फर शुभंकर क्रमश: कपिल और पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक के साथ जोड़ी बनाएंगे।
विज्ञापन
