{"_id":"5bc491b3bdec22698b7fc30c","slug":"bengal-warriors-vs-telugu-titans-live-match-updates-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: राहुल चौधरी की लापरवाही से हारी तेलुगु टाइटन्स, बंगाल वॉरियर्स ने जीता मैच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: राहुल चौधरी की लापरवाही से हारी तेलुगु टाइटन्स, बंगाल वॉरियर्स ने जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
bengal warriors vs telugu titans
प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में मंगलवार को बंगाल वॉरियर ने 30-25 से मात देकर तेलुगु टाइटन्स के विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया। मैच में एक वक्त तक आगे चल रही तेलुगु टाइटन्स दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद वापसी नहीं कर सकी। अंत में उसके सुपरस्टार रेडर राहुल चौधरी की एक गलती ने टीम की हार निश्चित कर दी और बंगाल वॉरियर्स ने यह मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इस मैच का हीरो बंगाल वॉरियर्स के रेडर मनिंदर सिंह को चुना गया। मनिंदर ने 21 रेड में कुल 11 प्वॉइंट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं तेलुगु टाइटन्स के अबोजर मिघानी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। अबोजर ने 5 टैकल में 5 प्वॉइंट जुटाए।
विज्ञापन
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:
- राहुल चौधरी के खराब रेड से बंगाल को 2 प्वॉइटं की बढ़त, 25-30 से हारी तेलुगु टाइटन्स
- तेलुगु टाइटन्स का मैच में फिर वापसी, 27-25 से आगे बंगाल वॉरियर्स
- विशाल भारद्वाज ने तेलुगु टाइटन्स को दिलाई 1 प्वॉइंट की बढ़त, 26-22 से आगे बंगाल
- श्रीकांत का एक और लाजवाब टैकल, 26-21 से आगे बंगाल वॉरियर्स
- बंगाल वॉरियर्स के श्रीकांत तेवतिया का बेहतरीन टैकल, 20-24 से पीछे तेलुगु टाइटन्स
- राहुल चौधरी पर बंगाल वॉरियर्स का शानदार टैकल, 21-19 से आगे टीम
- मनिनंदर सिंह की शानदार रेड से बंगाल को मिले 4 प्वॉइंट्स, ऑलआउट हुई तेलुगु टाइटन्स
- अनिल कुमार ने तोड़ा टाइटन्स का सुपर टैकल, 15-16 से पीछे वॉरियर्स
- डू ऑर डाय रेड में फ्लॉप हुए राहुल चौधरी, 14-16 से पीछे बंगाल वॉरियर
- दूसरे हाफ में बंगाल वॉरियर्स की शानदार वापसी, 3 प्वॉइंट की बढ़त से मैच का स्कोर हुआ 13-12
- मैच का पहला हाफ खत्म, 13-10 से आगे तेलुगु टाइटन्स
- रिव्यू की बदौलत तेलुगु टाइटन्स को मिला एक और प्वॉइंट, 9-13 से पीछे बंगाल
- डू ऑर डाय रेड के बाद तेलुगु टाइटन्स ने लगाया दूसरा सुपर टैकल, 11-9 से आगे निकली टीम
- तेलुगु टाइटन्स ने लगाया मैच का पहला सुपर टैकल, 9-8 से आगे बंगाल वॉरियर्स
- ली के रेड प्वॉइंट से बंगाल वॉरियर को मिली बढ़त, 4-5 से पीछे तेलुगु
- बंगाल वॉरियर्स का खाता खुला, 4-3 से आगे तेलुगु टाइटन्स
- तेलुगु टाइटन्स की अच्छी शुरुआत, रेड-डिफेंस में लिया 1-1 प्वॉइंट, 0-2 से पीछे बंगाल वॉरियर
- तेलुगु टाइटन्स के निलेश ने लिया पहला रेड प्वॉइंड