{"_id":"5c1d188abdec22571e0f8979","slug":"bengal-warriors-beat-tamil-thalaivas-by-27-24-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया, पुणेरी पलटन ने भी मारी बाजी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया, पुणेरी पलटन ने भी मारी बाजी
Fri, 21 Dec 2018 10:14 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांग कुन ली के शानदार खेल के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सत्र के एक रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को यहां तमिल थलाइवाज को 27-24 से शिकस्त दी। स्टार खिलाड़ी मंजीत छिल्लर की गैर मौजूदगी में उतरी बंगाल की टीम के लिए जांग कुन ली शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने 12 अंक जुटाए।
विज्ञापन
रण सिंह ने भी उनका अच्छे से साथ दिया और चार टैकल अंक जुटाए। थलाइवाज के लिए सुकेश हेगड़े शीर्ष स्कोरर रहे, लेकिन उनके नौ अंक टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। इस जीत के साथ बंगाल वॉरियर्स की टीम प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि थलाइवाज की टीम पहले ही इससे बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
पीकेएल के इतिहास में यह 500वां मैच था। वहीं, शुक्रवार को हुए दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन ने तेलुगु टाइटन्स को 27-17 से हराकर जीत दर्ज की। पुणेरी पलटन की तरफ से जीबी मोरे ने सबसे ज्यादा 9 रेड प्वॉइंट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन