{"_id":"5f6a97bc00f233409b1e93a8","slug":"basketball-captain-arshpreet-singh-bhullar-banned-for-four-years-found-dope-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल कप्तान अर्शप्रीत पर लगा चार साल का प्रतिबंध, डोप पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बास्केटबाल कप्तान अर्शप्रीत पर लगा चार साल का प्रतिबंध, डोप पॉजिटिव पाए गए
Wed, 23 Sep 2020 06:03 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
basketball
दिग्गज सतनाम सिंह और अमृतपाल सिंह के डोप में फंसने के बाद अब भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान अर्शप्रीत सिंह भुल्लर भी डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। नाडा ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में अमज्योत सिंह के साथ विवाद और बंगलूरू में अमज्योत के ही साथ झगड़े को लेकर सुर्खियों में आए अर्शप्रीत का नाडा ने लुधियाना में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान सैंपल लिया था। उनके सैंपल में स्टीमुलेंट डाईमेथाइल पेंटाइलअमीन पाया गया है।
विज्ञापन
अर्शप्रीत ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने सप्लीमेंट खाया था, जिसमें ये सप्लीमेंट पाया गया। हियङ्क्षरग पैनल ने उनकी दलील को वाडा कोड के अनुसार अस्वीकार कर दिया। साथ ही उन्होंने अस्थाई प्रतिबंध भी नहीं स्वीकार किया था। जिसके चलते फैसले की तिथि 17 सितंबर से अर्शप्रीत पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन