फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia wins first German wrestling league bout in style

जर्मन रेसलिंग लीग में बजरंग ने जीती पहली बाउट

Sun, 03 Feb 2019 11:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia wins first German wrestling league bout in style
बजरंग पूनिया

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को जर्मनी कुश्ती लीग में एलेक्जेंड्रा बलदेस टॉबियर को 67 किलो वर्ग में 17-2 से हराकर पहली बाउट अपने नाम की।

विज्ञापन


जीत के बाद बजरंग ने कहा, "यह मेरे लिए खुद को परखने का एक अच्छा अवसर है। यह एक नई चुनौती है और जितना मैं अभी सीखता हूं, मेरे लिए ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में जाना उतना ही बेहतर होगा।'
विज्ञापन


बाउट जीतने के बाद बजरंग ने ट्वीट कर कहा, 'जर्मन रेसलिंग रिंगरट्रेफ में पहली बाउट जीतना मेरी टीम के लिए खुशी की बात है। इसके लिए मैं कोच शाको बेंटिनिडिस को धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर बजरंग को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वह 2018 के विश्व चैंपियन प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया ने सिल्वर मेडल करके 65 किलोग्राम में मेडल जीतने वाले पहले पहलवान बने थे। वहीं, अगस्त 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 

साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2017 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भी बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा देश दुनिया की बड़ी प्रतियोगिताओं में भी बजरंग पूनिया अपना डंका बजा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed