फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia says I want to know the reason for being ignored for Khel Ratna

बजरंग ने कहा, अंक ज्यादा फिर भी मुझे खेल रत्न क्यों नहीं..?

Thu, 20 Sep 2018 11:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia says I want to know the reason for being ignored for Khel Ratna
बजरंग पूनिया

जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय और पुरस्कार समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न के लिए जब उनके अंक ज्यादा थे तो उन्हें किस लिए इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया? वह इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। वह देर रात खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिले लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन


बजरंग ने आरोप लगाए कि उनके नहीं बल्कि महिला पहलवान विनेश व कुछ अन्य  खिलाड़ियों के अंक विराट कोहली और मीराबाई चानू से अधिक थे। अगर समिति को अंक देखने ही नहीं हैं तो इस चयन प्रणाली को लागू ही क्यों किया गया है। वह इस पुरस्कार के लिए पूरी तरह योग्य हैं और अगले साल का इंतजार नहीं कर सकते। जिस तरह का उनका खेल है इसमें चोट की गुंजाइश काफी रहती है। उन्हें उनके इस प्रदर्शन पर पुरस्कार देना चाहिए। उनके 78 के आसपास अंक बनते हैं जबकि कोहली का कोई अंक ही नहीं था। 
विज्ञापन


वहीं, मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि बजरंग की दलील गलत है। वह जिन अंकों के अधिक होने की बात कह रहे हैं उनकी तुलना उसी खेल के खिलाड़ी से की जाती है। समिति ने पुरस्कार इसी हिसाब से बड़ी उपलब्धियों को ध्यान में रख दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed