कोरोना से जंग: बजरंग पूनिया ने दान किया छह माह का वेतन, खेल मंत्री ने भी की तारीफ
मैं बजरंग पुनिया अपने छःमहीने का वेतन हरियाणा कैरोना रिलिफ फंड में सहयोग के लिये समर्पित करता हूँ ।जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🙏🏻🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/65xYTD8ZA0
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) March 23, 2020विज्ञापन
65 किलो वर्ग में दुनिया के श्रेष्ठ पहलवानों में शुमार बजरंग कोरोना से जंग में इस तरह आगे आने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं, अबतक किसी दूसरे खेल से जुड़े किसी खिलाड़ी ने आर्थिक सहयोग की घोषणा नहीं की है, उनके इस अभूतपूर्व प्रयास की जमकर सराहना हो रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी इस तरह भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
एक प्रशंसनीय कार्य @BajrangPunia 🙏 https://t.co/VUg7pgVzGZ
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 23, 2020
ये होते हैं देश के सपूत जो हर परिस्थिति में देश सेवा को तत्पर रहते हैं ,चाहे खेल हो या आपदा ,ये अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं , नमन है आपको 🙏🙏🙏
— अभिषेक सिंह (@AbhishekSingRss) March 23, 2020
वाह बजरंग भाई दिल जीत लिया आपने... देश की शान हरियाणवी...
— सरफिरा पण्डित (@MukeshM87490527) March 23, 2020
बहुत उम्दा कार्य 🙏🙏🙏🙏💐👍👍
— khunti lakhman (@KhuntiLakhan007) March 23, 2020
'जिंदगी रहेगी तो ओलंपिक खेल पाएंगे'
इसके पहले बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक के ऊपर स्वास्थ्य और जान को तरजीह दी थी। पूनिया ने कहा था कि, 'सर्वप्रथम, हमें कोरोनावायरस से लड़ना होगा। समूचे विश्व में यह बीमारी महामारी की तरह फैल चुकी है। इस दौरान ओलंपिक का आयोजन खतरे से खाली नहीं होगा, क्योंकि कोई नहीं जानता कि हालात सुधरने में कितना वक्त लगेगा। जिंदगी रही तो ओलंपिक खेल पाएंगे। लेकिन अगर कोई अपनी जिंदगी ही गंवा दे तो फिर ओलिंपिक का क्या मतलब है?'
बजरंग टोक्यो ओलंपिक टालने के बड़े पक्षधर है, उनका साफ तौर पर कहना है कि अगर जिंदगी रही तो ओलंपिक खेल पाएंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित इस पहलवान का बयान तब आया जब कनाडा ने खेलों के इस महाकुंभ के बहिष्कार का एलान कर दिया।
इस बीच कनाडा ने इंटरनेशनल ओलंपिक संघ (IOC) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपील की है कि इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया जाए। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने खिलाड़ियों को 2021 टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए बोल दिया है।