फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   bajrang punia and vinesh phogat named in grade a of contract list

बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट हुए मालामाल, कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सुशील-साक्षी को झटका

Fri, 30 Nov 2018 04:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia and vinesh phogat named in grade a of contract list
indian wrestlers

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को भारतीय पहलवानों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को 30 लाख वाले ग्रेड में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों ही पहलवानों ने इस साल कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते थे। बजरंग और विनेश के अलावा पूजा ढांडा को भी ग्रेड ए में स्थान मिला है। पूजा हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए मेडल जीतने वाली भारत की चौथी महिला पहलवान बनी थीं।
विज्ञापन


वहीं देश के दिग्गज पहलवान और ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार और साक्षी मलिक को लिस्ट ए में जगह नहीं मिली है। दोनों ही पहलवानों को 20 लाख वाली लिस्ट बी में शामिल किया गया है। बता दें कि यह अनुबंध अगले एक वर्ष तक के लिए एकिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 10 लाख रुपये वाली ग्रेड सी में संदीप तोमर, साजन भनवाल, विनोद ओम प्रकाश, रितु फोगाट, सुमित मलिक, दीपक पुनिया और दिव्या काकरान को रखा गया है। जबकि 5 लाख वाली ग्रेड डी में राहुल अवारे, नवीन सचिन राठी, रवि कुमार, विजय, सिमरन, मानसी और अंशु मलिक के नाम शामिल हैं।


डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा कि सुशील कुमार को भारतीय कुश्ती को वैश्विक मंच तक लेकर जाने का श्रेय जाता है। वहीं साक्षी ने भी ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, लेकिन हाल ही में दोनों के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। इस वजह से दोनों को लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed