{"_id":"5e8558a88ebc3e6fc1299b09","slug":"bajrang-and-ravi-set-to-be-seeded-in-top-four-in-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग और रवि को ओलंपिक में शीर्ष चार में वरीयता मिलना तय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग और रवि को ओलंपिक में शीर्ष चार में वरीयता मिलना तय
Thu, 02 Apr 2020 08:44 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
bajrang puniya
- फोटो : amar ujala
स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (65 किग्रा) विश्व कुश्ती महासंघ की नवीनतम रैंकिंग में दूसरे और रवि दहिया (57 किग्रा) चौथे स्थान पर बरकरार हैं। इससे इन दोनों भारतीय पहलवानों को अगले साल के टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष चार में वरीयता मिलना तय है।
विज्ञापन
ओलंपिक अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होंगे। वैश्विक इकाई (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की रैंकिंग में रूस के ओलंपिक चैंपियन गधजिमुराद रशीदोव 65 किग्रा में 60 अंकों के साथ साथ शीर्ष पर है जबकि बजरंग के नाम 59 अंक हैं।
विज्ञापन
बजरंग साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद 25 अंकों के साथ तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। रूस के विश्व चैंपियन जाउर यूग्वे (60 अंक) के साथ 57 किग्रा की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
सुलेमान (58) दूसरे, स्टीवन माइक (48) तीसरे और दहिया (45) चौथे नंबर पर हैं। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पुनिया (65 किग्रा) ईरान के दिग्गज हसन यजदानी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। ओलंपिक के अन्य तीन भार वर्ग में 74 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा के शीर्ष दस में कोई भारतीय नहीं है। हर भार वर्ग के शीर्ष चार खिलाड़ियों को ओलंपिक में वरीयता दी जाएगी।