फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Badminton Player Saina Nehwal slam congress leader Shamanur Shivashankarappa for his anti-woman remarks

महिला विरोधी टिप्पणी करने पर भड़कीं साइना नेहवाल, कांग्रेस के इस कद्दावर नेता को लताड़ा

Sat, 30 Mar 2024 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

दावणगेरे दक्षिण से मौजूदा कांग्रेस विधायक 92 वर्षीय शिवशंकरप्पा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद सिद्धेश्वरा जीएम की पत्नी गायत्री पर महिला विरोधी टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Badminton Player Saina Nehwal slam congress leader Shamanur Shivashankarappa for his anti-woman remarks
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दावणगेरे सीट से भाजपा की उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरी पर की गई महिला विरोधी टिप्पणी पर भड़क उठीं। साइना ने कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की आलोचना की जिन्होंने गायत्री पर हाल ही में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दावणगेरे दक्षिण से मौजूदा कांग्रेस विधायक 92 वर्षीय शिवशंकरप्पा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद सिद्धेश्वरा जीएम की पत्नी गायत्री पर महिला विरोधी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि गायत्री केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं। 
विज्ञापन


'लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वालों से ऐसी उम्मीद नहीं थी'
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और भाजपा नेता साइना शिवशंकरप्पा के बयान से भड़क उठीं और उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाल उनकी कड़ी आलोचना की। साइना ने लिखा, 'कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता शिवशंकरप्पा का कहना है कि महिलाओं को सिर्फ रसोई में काम करने तक सीमित रहना चाहिए। दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर की गई लैंगिक टिप्पणी की कम से कम ऐसी पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती जिनका नारा है लड़की हूं, लड़ सकती हूं।' उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने की आशा रखती हैं, ऐसे में महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी हैरान करने वाली है। 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली नेहवाल ने कहा, 'जब मैंने देश के लिए पदक जीते तो कांग्रेस पार्टी मुझसे क्या चाहती थी। मुझे क्या करना चाहिए था? जब सभी लड़कियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने का सपना देखती हैं तो इस तरह का बयान क्यों दिया जा रहा है। एक तरफ हम नारी शक्ति को वंदन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पास किया गया, जबकि दूसरी ओर नारी शक्ति का अपमान करने वाले लोग हैं। यह बहुत ही परेशान करने वाला है।' 
विज्ञापन


क्या कहा था शिवशंकरप्पा ने?
कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकरप्पा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की महिला नेत्री गायत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिस पर काफी विवाद बढ़ गया है। शिवशंकरप्पा ने कहा था, 'गायत्री ठीक से बोल भी नहीं पाती हैं और वह घर में खाना बनाने के लिए फिट बैठती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed