फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Badminton Malaysia famous coach Tan Kim again gave up joined Japan's team instead of India

Badminton: मलेशिया के मशहूर कोच तान किम ने फिर दिया गच्चा, पौने सात लाख रुपये में हुआ था अनुबंध पर नहीं आए

Thu, 14 Apr 2022 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Apr 2022 10:50 PM IST
सार

सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अनुबंधित किए गए नामी मलेशियाई बैडमिंटन कोच तान किम हर ने एक बार फिर गच्चा दे दिया है। पौने सात लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में अनुबंध के बावजूद वह भारतीय बैडमिंटन से नहीं जुड़े।

विज्ञापन
Badminton Malaysia famous coach Tan Kim again gave up joined Japan's team instead of India
तान किम (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अनुबंधित किए गए नामी मलेशियाई बैडमिंटन कोच तान किम हर ने एक बार फिर गच्चा दे दिया है। पौने सात लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में अनुबंध के बावजूद वह भारतीय बैडमिंटन से नहीं जुड़े। उन्होंने पहले आने के लिए हां की उसके बाद ही बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और साई ने उनके साथ अनुबंध किया। लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने भारत आने की बजाय जापान के साथ जुड़े रहने का फैसला किया।
विज्ञापन


अगले एशियाई खेलों तक अनुबंधित किए गए थे किम
तान किम हर की उपयोगिता कितनी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें मुंह मांगी रकम पर साई ने 2026 के एशियाई खेलों तक चार साल का लंबा अनुबंध दिया था। तान किम को सात्विक और चिराग को सामने लाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कुछ सालों तक भारतीय टीम को कोचिंग दी थी। सूत्र बताते हैं कि जापान टीम के साथ अनुबंध के बावजूद तान किम ने भारत के साथ तार जोड़ लिए, लेकिन जापान ने उन्हें अनुबंध नहीं तोडने दिया।
विज्ञापन


पूर्व विश्व नंबर एक मथायस बोए पर लगाया दांव
सात्विक और चिराग की इस समय विश्व रैंकिंग छह है। उनके राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में पदक जीतने के अवसर हैं। अभी उन्हें पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन विजयदीप सिंह कोचिंग दे रहे हैं, लेकिन बीएआई उनके लिए पूर्व विश्व नंबर एक युगल खिलाड़ी और ओलंपिक में रजत, कांस्य जीतने वाले डेनमार्क के मथायस बोए को जोडने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथायस ने टोक्यो ओलंपिक तक कुछ समय के लिए इस जोड़ी को कोचिंग दी थी। मथायस के साथ दिक्कत यह है कि वह लंबे समय तक कोचिंग नहीं दे सकते हैं, जिसके चलते बीएआई उन्हें इस साल होने वाले एशियाई खेलों तक बतौर युगल कोच अनुबंधित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed