{"_id":"60459a8dc7c7cb3bd4063b59","slug":"bachendri-pal-will-trek-to-south-kashmir-with-female-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 साल की बछेंद्री पाल का एक और कमाल: 50 साल से ऊपर आयु की महिला टीम के साथ करेंगी पर्वतारोहण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
67 साल की बछेंद्री पाल का एक और कमाल: 50 साल से ऊपर आयु की महिला टीम के साथ करेंगी पर्वतारोहण
Mon, 08 Mar 2021 01:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट फतह करने वालीं पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल उस 10 सदस्यीय टीम को नेतृत्व करेंगी, जिसमें सभी पर्वतारोहियों की उम्र 50 साल से ऊपर होगी। ये टीम मई में पूर्वी से दक्षिण हिमालय पर पांच महीने के लंबे अभियान पर निकलेगी। 67 साल की बछेंद्री सहित टीम में चार खिलाड़ी 60 साल से ऊपर की हैं।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश से मई के पहले हफ्ते में अभियान शुरू होगा और 4,500 किलोमीटर का सफर करेगा, जिसमें 40 पर्वतीय दर्रे पार करेगा, जिसमें 17, 320 फीट पर स्थित लमखागा दर्रा भी शामिल है, जिसे बेहद मुश्किल माना जाता है। फिट इंडिया अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील खेल एवं युवा मंत्रालय के साथ मिलकर कर रहा है। यह अभियान अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में जम्मू एवं कश्मीर में होगा।
विज्ञापन