फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   b Adhiban beats Adams to tie for third in Isle of Man Chess

आइल ऑफ मैन टूर्नामेंट: माइकल को हराकर अधिबान रहे संयुक्त तीसरे स्थान पर

Tue, 30 Oct 2018 03:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
b Adhiban beats Adams to tie for third in Isle of Man Chess
b Adhiban

ग्रैंडमास्टर बी अधिबान ने सोमवार को नौवें और अंतिम दौर में इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी माइकल एडम्स को हराकर आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत से अधिबान ने अपने कुल अंकों की संख्या 6.5 पर पहुंचाई और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय भी रहे। 

विज्ञापन


कभी विश्वनाथन आनंद के साथ सहयोगी भूमिका निभाने वाले पोलैंड के रादोस्लाव वोजात्सजेक ने खिताब जीता। उन्होंने टाईब्रेकर में अजरबैजान के अर्कादिज नादित्स्च को शिकस्त दी। वोजात्सजेक और नादित्स्च के एक समान सात अंक थे जिसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया था। 
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों को हालांकि समान पुरस्कार राशि दी गई लेकिन विजेता की ट्रॉफी वोजात्सजेक को दी गई। वोजात्सजेक के लिए यह दोहरी खुशी का दिन था क्योंकि उनकी पत्नी रूस की एलिना काशलिनस्काया ने महिलाओं के वर्ग में चैंपियन बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद ने अंतिम दौर में वांग हाओ के साथ ड्रॉ खेला और उनके छह अंक रहे। एसपी सेतुरमन और विदित गुजराती के भी उनके बराबर ही अंक रहे। सेतुरमन ने आखिरी दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरी से जबकि गुजराती ने आर्मेनिया के हरांत मेलकुमयान से बाजी ड्रॉ खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed