{"_id":"5be8d1aebdec2269345640f4","slug":"azize-nimani-accept-that-her-life-has-turned-after-beat-mary-kom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकाम को हराकर बदल गई अजीजे निमानी की जिंदगी, दिग्गज बॉक्सर ने खुद किया स्वीकार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकाम को हराकर बदल गई अजीजे निमानी की जिंदगी, दिग्गज बॉक्सर ने खुद किया स्वीकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
mary kom and azize nimani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसोवो में जन्मीं मुक्केबाज अजीजे निमानी मुक्केबाजी रिंग में जर्मनी का प्रतिनिधित्व करती हैं और वह स्वीकार करती हैं कि 2016 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय स्टार एमसी मैरीकाम को हराकर उनकी जिंदगी बदल गई। अजीजे ने अस्ताना में 2016 विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में मैरीकाम को हराया था जिससे इस भारतीय का रियो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया था।
विज्ञापन
यूरोपीय चैंपियनशिप में 51 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाली अजीजे ने स्वीकार किया, '2016 ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान मैरीकाम को शिकस्त देने वाला मुकाबला मेरे लिए अहम था। वह महिला मुक्केबाजी की 'लीजेंड' हैं, अगर आपने उसे हरा दिया तो आप हर किसी को हरा सकते हो। निश्चित रूप से यह मेरे लिए काफी अहम बाउट थी, इसने दिखाया कि मैं भी शीर्ष पर पहुंच सकती हूं।'
विज्ञापन