फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Austrian Rocks beats Italian style to win online shooting league championship

इटैलियन स्टाइल को हराकर ऑस्ट्रियन रॉक्स बना ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चैम्पियन

Mon, 27 Jul 2020 06:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Jul 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Austrian Rocks beats Italian style to win online shooting league championship
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रियन रॉक्स ने पहले विश्व ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में रविवार को इटैलियन स्टाइल को हराकर खिताब हासिल किया। ओलंपिक कोटाधारी मार्टिन स्ट्रेम्पफ्ल, बर्नहार्ड पिकल और जॉर्ज जॉट ने एकतरफा फाइनल में ऑस्ट्रियाई रॉक्स को 10-4 से जीत दिलाई।

विज्ञापन


इटली की टीम के मार्को सुपीनी और लोरेंजो बेकी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया। इटली की टीम ने फाइनल में अच्छी शुरूआत करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल की लेकिन ऑस्ट्रियाई टीम ने लगातार पांच अंक हासिल कर स्कोर को 6-2 से अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन


इटली की टीम ने नौवें और 10वें दौर में अंक जुटा कर ऑस्ट्रियाई रॉक्स की बढत को कम करने में सफल रही। स्कोर के 6-4 होने के बाद ऑस्ट्रियाई रॉक्स ने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में पहले 10 अंक पूरा करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता हैं। छह टीमों की इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शीर्ष चार में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी। भारत की ओर से टूर्नामेंट में पैरालंपिक निशानेबाजों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed