फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australias softball team will reach Japan first for Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक : ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टबॉल टीम पहुंचेगी सबसे पहले जापान

Mon, 31 May 2021 09:05 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 31 May 2021 09:05 AM IST
सार

  • ओलंपिक से पहले लगेगा शिविर, सभी सदस्यों का टीकाकरण्र, नियमित रूप से होंगे पीसीआर टेस्ट
  • ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टबॉल टीम ने 2019 में क्वालिफाई करने के बाद बहुत कम मैच खेले हैं 
  • सॉफ्टबॉल को 2008 के बाद फिर से ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है 

विज्ञापन
Australias softball team will reach Japan first for Tokyo Olympics
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक के आयोजन को लेकर चल रही नकारात्मक चर्चाओं के बीच मेजबान जापान के लिए यह अच्छी खबर है कि ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टबॉल टीम मंगलवार को यहां पहुंच रही है जो 23 जुलाई से होने वाले खेलों के महाकुंभ में पहुंचने वाली पहली टीम होगी।

विज्ञापन


टीम के 23 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के पांच सदस्य टोक्यो के उत्तर-पश्चिम स्थित ओटा सिटी में अपना ओलंपिक पूर्व शिविर लगाएगी। जापान टुडे के मुताबिक सॉफ्टबॉल ऑस्ट्रेलिया के सीईओ डेविड प्रायल्स ने कहा कि कोरोना के इस दौर में जापान में प्रवेश करने से पहले हम सभी एहतियाती कदम उठाएंगे। टीम के सभी सदस्यों का टीकाकरण हो चुका है और जापान पहुंचने के बाद नियमित रूप से पीसीआर टेस्ट होंगे। 
विज्ञापन


एक ही मंजिल पर सब सुविधाएं  
डेविड ने बताया कि जापान पहुंचने के बाद तीन घंटे की बस यात्रा के बाद ओटा सिटी पहुंचेंगे। हमारे लिए बैठक कक्ष, भोजन कक्ष, शयन कक्ष सभी एक ही मंजिल पर उपलब्ध होंगे। हम अपने साथ अपने जिम उपकरण लेकर जाएंगे। हम एक ही मंजिल पर एकांतवास करेंगे। टीम जापानी टीम के साथ अभ्यास मैच भी खेलेगी। ओलंपिक का पहला मैच भी जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैली की निगाह तीसरे स्वर्ण पर 
जमैका की दो बार की ओलंपिक चैंपियन शैली एन फ्रेजर इस बार टोक्यो ओलंपिक में तीसरा स्वर्ण जीतने का लक्ष्य बनाए हुए हैं। उन्होंने डायमंड लीग की 100 मीटर स्पर्धा में 10.84 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

इस साल अमेरिका की शा केरी रिचर्ड्सन (10.72) और जमैका की एलिने थामसन (10.78) के बाद वह सबसे तेज समय निकालने वालीं तीसरी महिला बनीं। 34 साल की फ्रेजर प्रायस ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। पिछली बार रियो में वह कांस्य ही जीत सकी थीं। 

सेमेन्या 5000 मीटर में चूकीं 
ओलंपिक की 800 मीटर में दो बार चैंपियन रहीं दक्षिण अफ्रीका की कैस्टर सेमेन्या टोक्यो के लिए 5000 मीटर में 22 सेकंड के अंतर से क्वालिफाई करने में विफल रहीं। तीस साल की सेमेन्या को टेस्टोस्टेरोन के उच्च स्तर के कारण 400 मीटर से एक मील तक की स्पर्धाओं में भाग लेने पर रोक लगाई गई है।

सेमेन्या को दवाइयों के जरिए टेस्टोस्टेरोन घटाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में उनके पास सिर्फ 5000 मीटर में ही भाग लेने का विकल्प था। इस स्पर्धा के लिए क्वालिफाइंग मार्क 15:10.00 था। सेमेन्या ने 15:32.00 का समय निकाला।


सेमेन्या को अपने मामले को मानवाधिकार मामले की यूरोपियन अदालत में ले जा सकती है लेकिन 23 जुलाई से पहले उसका निर्णय आने की संभावना नहीं है और तब तक ओलंपिक शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed