{"_id":"61e6d2f207a7bd0c2e581eef","slug":"australian-open-2022-andy-murray-win-a-match-at-australian-open-after-five-years-emma-raducanu-started-with-a-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: एंडी मरे पांच साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में कोई मैच जीत सके, एमा रादुकानु पहला मैच जीतीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Australian Open: एंडी मरे पांच साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में कोई मैच जीत सके, एमा रादुकानु पहला मैच जीतीं
Tue, 18 Jan 2022 08:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:17 PM IST
सार
तीन बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार शुरुआत की है। मरे ने पहले दौर में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया।
विज्ञापन
एंडी मरे और एमा रादुकानु
- फोटो : ऑस्ट्रेलियन ओपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार शुरुआत की है। मरे ने पहले दौर में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनकी पांच साल में यह पहली जीत है। मरे 2017 के बाद पहली बार यहां जीते हैं। दूसरी ओर, यूएस ओपन चैंपियन ब्रिटेन की एमा रादुकानु ने अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ शुरुआत की।
मरे ने निकोलोज बासिलाशविली को तीन घंटे 52 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 3-6, 6-4, 6-7 (5/7), 6-4 से हराया। 21वीं वरीयता प्राप्त बासिलाशविली मैच में पहला सेट हार गए थे। 113वें रैंक के एंडी मरे ने 6-1 से पहला सेट अपने नाम कर लिया था। इसके बाद बासिलाशविली ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर जबरदस्त वापसी की। तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर मरे मैच में फिर आगे हो गए, लेकिन चौथे सेट को टाइब्रेकर में जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। आखिरी और पांचवें सेट को मरे 6-4 से जीतने में सफल रहे।

जीत के भावुक हो गए एंडी मरे
- फोटो : ऑस्ट्रेलियन ओपन
34 साल के मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन में 2019 के बाद पहली बार खेल रहे थे। तब वे पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। उस समय रोते हुए मरे को बाहर जाते देख प्रशंसकों को लगा कि अब वे वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कूल्हे की सर्जरी करानी पड़ी और लंबे समय तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे। मरे ने मंगलवार को मैच जीतने के बाद कहा, "यह अद्भुत है। पिछले तीन-चार साल कठिन रहे। यहां वापस आने के लिए बहुत मेहनत की।" दूसरे दौर में मरे का मुकाबला एटीपी रैंकिंग में 120वें पायदान पर काबिज जापान के तारो डैनियल से होगा।
एंडी पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं। वे 2010, 2011, 2013, 2015 और 2016 में यहां फाइनल हार चुके हैं। उन्हें फाइनल में चार बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच और एक बार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने हराया है। उन्होंने 2012 में यूएस ओपन अपने नाम किया था। 2013 में उन्होंने विंबलडन ओपन जीता था। वे तब 77 साल में विंबलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे। इसके बाद 2016 में फिर से उन्होंने इस खिताब को जीता था।

एमा रादुकानु
- फोटो : ऑस्ट्रेलियन ओपन
महिला वर्ग में ब्रिटेन की ही एमा रादुकानु ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला मैच जीतने में कामयाब रहीं। वे पहली बार इस ग्रैंड स्लैम में खेल रही हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज ने रादुकानु ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफेंस को एक घंटा 45 मिनट तक चले मुकाबले में 6-0 2-6 6-1 से हरा दिया। रादुकानु को ऑस्ट्रेलियन ओपन में 17वीं वरीयता मिली है। स्लोएन स्टीफेंस 2017 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।