{"_id":"5eaca32f8ebc3e90a40787a3","slug":"athletics-federation-of-india-will-allow-online-judgement-in-athletics-ready-to-change-their-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में अब ऑनलाइन फैसलों को मिलेगी मान्यता, कोरोना के चलते फेडरेशन करेगा संशोधन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एथलेटिक्स में अब ऑनलाइन फैसलों को मिलेगी मान्यता, कोरोना के चलते फेडरेशन करेगा संशोधन
Sat, 02 May 2020 04:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 May 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन
- फोटो : ट्विटर
कोरोना के चलते एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने अब ऑनलाइन फैसलों को मान्यता देने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए एएफआई अपने संविधान में संशोधन करेगी। इसके लिए शनिवार को विशेष आमसभा की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है। इसमें फैसला लिया जाएगा कि इस तरह की विशेष परिस्थितियों में एएफआई की वार्षिक आमसभा (एजीएम), विशेष आमसभा (एसजीएम), कार्यकारिणी (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) के अलावा कोई भी महत्वपूर्ण बैठक (चयन समिति आदि) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जा सकेगा। एएफआई के इस कदम को दूसरे खेल संघ भी अपनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
एथलीटों का बदला जाएगा कैलेंडर : शनिवार को होने वाली एसजीएम में एथलीटों का कैलेंडर भी बदला जाएगा। अप्रैल-मई का पहला हिस्सा कोरोना की भेंट चढ़ने के बाद इस हिस्से के कुछ महत्वपूर्ण कंपटीशन को दूसरे हिस्से में सितंबर-अक्तूबर में जगह दी जाएगी। फेडरेशन अब सितंबर से सत्र शुरू करने की तैयारी में है। दिसंबर से ओलंपिक क्वालिफाइंग शुरू होंगे।
विज्ञापन
यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स रद्द
कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने अगले वर्ष एक से सात अगस्त को त्रिनिदाद व टोबैगो में होने वाले यूथ कॉमनवेल्थ खेल रद्द कर दिए हैं। ऐसा एक साल के लिए आगे बढ़ाए गए टोक्यो ओलंपिक की तिथियों से टकराने के चलते किए गया है। फेडरेशन ने कहा है कि अब इन खेलों को 2023 में कराने की योजना है, लेकिन आयोजन का पहला मौका त्रिनिदाद टोबैगो को दिया जाएगा। अगर यह देश मेजबानी का इच्छुक नहीं रहता है तो किसी अन्य देश को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन