फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Athlete Hima Das not participating in Doha World Championships

विश्व चैंपियनशिप में नहीं दौड़ेंगी हिमा दास, एएफआई ने नहीं भेजी एंट्री

Wed, 18 Sep 2019 05:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 18 Sep 2019 05:22 AM IST
सार

  • चोटिल होने के चलते एएफआई ने नहीं भेजी एंट्री
  • हिमा और रिले में शामिल अय्यासामी धरुन का नाम नहीं
  • दोनों ही एथलीट नौ सितंबर को विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनी गई टीम में शामिल थे

विज्ञापन
Athlete Hima Das not participating in Doha World Championships

विस्तार

हिमा दास विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगी। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी चोट को ध्यान में रखते हुए उनकी एंट्री दोहा में माह के अंत में होने वाली चैंपियनशिप के लिए नहीं भेजी है। हालांकि हिमा के नहीं खेलने और उनकी चोट को लेकर अब तक फेडरेशन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार तक विश्व चैंपियनशिप को लेकर सभी एथलीटों की फाइनल एंट्री भेजी जानी थी, जिसमें हिमा और रिले में शामिल अय्यासामी धरुन का नाम नहीं है। दोनों ही एथलीट नौ सितंबर को विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनी गई टीम में शामिल थे।
विज्ञापन


उस दौरान भी चयन समिति की बैठक में हिमा की चोट को लेकर कुछ सदस्यों ने फेडरेशन से जवाब-तलबी की थी। तब यह कहा गया कि अगर वह पूरी तरह फिट होती हैं तो चैंपियनशिप में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि हिमा इस साल हुई एशियाई चैंपियनशिप से पहले ही चोटिल चल रही हैं। उन्हें बैक में डिजेनरेट स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। बावजूद इसके हिमा दास यूरोप में लगातार दौड़ती रहीं। दरअसल हिमा को समस्या 200 मीटर के बाद दौडने में आ रही है।


200 मीटर तक वह आराम से दौड़ रही हैं, लेकिन इसके बाद उनकी समस्या खड़ी हो जाती है। यही कारण है कि वह यूरोप में चार रेस 200 मीटर की दौड़ीं, लेकिन फेडरेशन ने हिमा की चोट को लेकर अब तक रहस्य बना रखा है। वहीं उनकी कोच गेलिना बुखारिना अब उन्हें विश्व चैंपियनशिप में दौड़ाने का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed