फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Atanu Das Shines In Ranking Round As Women Archers Struggle

अतानु क्वालीफिकेशन राउंड में चमके, पहले ही दिन बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 06 Aug 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
 Atanu Das Shines In Ranking Round As Women Archers Struggle
- फोटो : PTI

भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने अपने कौशल और संयम का बेहतरीन नजारा पेश करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवां स्थान हासिल किया जबकि एक समय में वह बेहद पिछड़ रहे थे।

विज्ञापन


पहले 36 तीरों के बाद अतानु 10वें स्थान पर थे लेकिन पहला ओलंपिक खेल रहे कोलकाता के इस 24 साल के युवा खिलाड़ी ने शानदार अंदाज में वापसी की और संभावित 720 में से 683 अंक हासिल कर लिए। उन्होंने 23 बार परफेक्ट टेन बनाए।
विज्ञापन


अतानु भारत की ओर से हिस्सा ले रहे एकमात्र पुरुष तीरंदाज हैं। वह व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं क्योंकि पुरुष टीम क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालीफिकेशन राउंड में पहले दिन दो बार के विश्व चैंपियन कोरिया के किम वू जिन ने 700 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। अतानु ने इस साल जून में अंताल्या में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-3 में किम वू को काफी तगड़ी टक्कर दी थी। अब क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर आने को अतानु को यह फायदा होगा कि अब उनका एलिमिनिशेन राउंड में पहला मुकाबला नेपाल के अपेक्षाकृत निमभन 60वीं रैंकिंग के जीतबहादुर से होगा और सेमीफाइनल से पहले वू जिन से टक्कर नहीं होगी।

अब ड्रा में क्वार्टर फाइनल तक उनकी राह आसान हो गई है। दास ने क्वालीफिकेशन में लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता जापान के ताकाहारू फुरुकुवा को भी पीछे छोड़ा दिया है। फुरुकुवा सातवें स्थान पर रहे।

महिला तीरंदाजों ने किया निराश

 Atanu Das Shines In Ranking Round As Women Archers Struggle
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
हालांकि महिलाओं की व्यक्तिगत रैंकिंग स्पर्धा में दीपिका कुमारी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 640 अंकों के साथ 20वें स्थान पर रही। बोंबायला देवी दीपिका से 4 पायदान नीचे रहीं। जबकि लक्ष्मीरानी माझी 614 अंकों के साथ 43वें स्थान पर रहीं। वहीं महिला टीम रैंकिंग दौर में भारत 1892 अंकों के साथ 7वें पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed