फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championship Harpreet and Sachin gave two more medals India's total five medals in Greco-Roman

Asian Wrestling Championship: हरप्रीत और सचिन ने दिलाए दो और पदक, ग्रीको रोमन में भारत के कुल पांच मेडल

Thu, 21 Apr 2022 12:45 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 12:45 AM IST
सार

सचिन सहरावत और हरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन शैली में भारत को दो और कांस्य पदक दिलाए। पहले दिन सुनील कुमार (87 भारवर्ग), अर्जुन हालाकुर्की (55 भारवर्ग) और नीरज (63 भारवर्ग) ने कांस्य पदक जीते थे।

विज्ञापन
Asian Wrestling Championship Harpreet and Sachin gave two more medals India's total five medals in Greco-Roman
रेसलर हरप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन सहरावत और हरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन शैली में भारत को दो और कांस्य पदक दिलाए। पहले दिन सुनील कुमार (87 भारवर्ग), अर्जुन हालाकुर्की (55 भारवर्ग) और नीरज (63 भारवर्ग) ने कांस्य पदक जीते थे। इस तरह पांच पदकों के साथ भारत ने ग्रीको रोमन में अब तक का अपना दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ 2020 में था जब भारत ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन


सचिन ने 67 भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के महमूद बाखशिलोवा को चित कर दिया। हरप्रीत सिंह (82 भारवर्ग) को पदक की कुश्ती में कतर के चोटिल प्रतिद्वंद्वी जफर खान से वाकओवर मिला। 
विज्ञापन


60 भारवर्ग में ज्ञानेंद्र कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला जापान के अयाता सुजुकी से हार गए। 72 भारवर्ग में विकास क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा सके। उन्हें उज्बेकिस्तान के मिरजोबेक राखमातोव ने हराया। इसके अलावा 97 भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के पहलवान से पराजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed