फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Squash Team Championship: India beat Pakistan 2-1 to continue their unstoppable campaign

एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा

Thu, 02 Dec 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 08:14 AM IST
सार

एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। सौरव घोषाल ने पहले दो गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए तैयब अस्लम को 56 मिनट में 9-11, 7-11, 11-1, 11-7, 11-8 से हराकर भारत को जीत दिला दी थी।

विज्ञापन
Asian Squash Team Championship: India beat Pakistan 2-1 to continue their unstoppable campaign
squash game - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। सौरव घोषाल ने पहले दो गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए तैयब अस्लम को 56 मिनट में 9-11, 7-11, 11-1, 11-7, 11-8 से हराकर भारत को जीत दिला दी थी। घोषाल जब अस्लम के खिलाफ उतरे तो पूल ए का यह मुकाबला 1-1 से बराबर था।

विज्ञापन


रमित टंडन ने मुहम्मद आसिम खान को 3-0 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन नासिर इकबाल ने महेश  मनगांवकर को 3-1 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले भारत ने जापान को 3-0 से हराया। भारत पूल ए में चार जीत के साथ शीर्ष पर चल रहा है। महिलाओं को दूसरे वरीय मलयेशिया से 1-2 से शिकस्त मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed