{"_id":"5bc2b96cbdec22694a53b80c","slug":"asian-para-games-2018-with-72-medals-its-indias-best-performance-in-asian-para-games-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय दल ने रचा इतिहास, एशियाई पैरा खेलों में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय दल ने रचा इतिहास, एशियाई पैरा खेलों में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक अपनी झोली में डाले जिसमें 15 स्वर्ण शामिल रहे। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा। चीन 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य से कुल 319 पदक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर था जबकि दक्षिण कोरिया (53 स्वर्ण, 45 रजत और 47 कांस्य) और ईरान (51, 42, 43) उसके बाद रहे।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में पिछले चरण में भारत ने 33 पदक अपने नाम किए थे जिसमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे। शनिवार को भारत के सभी पांचों पदक बैडमिंटन से आए।
विज्ञापन
पुरूषों के एकल एसएल3 क्लास बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19 15-21 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पैरा शटलर तरूण ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। उन्होंने पुरूष एकल एसएल4 क्लास में चीन के युयांग गाओ को 21-16 21-6 से शिकस्त दी।
मनोज सरकार ने पुरूष एकल एसएल3 में, मनोज सरकार और प्रमोद भगत तथा आनंद कुमार गौड़ा और नीतेश कुमार की जोड़ियों ने पुरूष युगल एसएल3-एसएल4 पेयर्स में कांस्य पदक जीते। पैरा एथलेटिक्स ने भारत को आधे पदक (36) दिलाये, जिसमें सात स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल रहे। बैडमिंटन और शतरंज में नौ-नौ जबकि पैरा तैराकी में आठ पदक मिले।