एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत के विवेक चिकारा ने जीता गोल्ड, खेलमंत्री रिजिजू ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में भारत के विवेक चिकारा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों की रीकर्व ओपन इवेंट में गुरुवार को 29 वर्षीय चिकारा ने 7-1 से चीान के सिजान वांग को पीछे कर पदक अपने नाम किया।
मेरठ के जानी क्षेत्र के महपा गांव निवासी विवेक चिकारा की इस सफलता पर देश के खेलमंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि चिकारा टोक्यो 2020 पैरा ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।
Vivek wins gold!
— SAIMedia (@Media_SAI) October 24, 2019
A superb performance from #VivekChikara as he wins the gold medal in men’s recurve open event at the Asian #ParaArchery Championships after a 7-1 win over China’s Sijun Wang. Many congratulations.#kheloindia@KirenRijiju @ParalympicIndia @RijijuOffice pic.twitter.com/1Iraa6zqmi
इसके पहले बुधवार को विवेक चिकारा अपनी टीम के साथ भारतीय दल को रिकर्व टीम इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक भी दिला चुके हैं। कांस्य पदक हासिल करने वाली टीम में कैथल से हरविद्र सिंह, यूपी से विवेक चिकारा व रोहतक से राजेश कुमार शामिल रहे। विजेता टीम 26 अक्टूबर को भारत लौटेगी।
यह प्रतियोगिता हर दो साल में एक बार होती है। टीम ने बुधवार को मलेशिया की टीम को 6-2 के अंतर से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 19 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
भारत की ओर से दो टीमें कंपाउंड और रिकर्व भाग ले रही हैं, जिनमें तीन-तीन खिलाड़ी हैं। इनके अलावा दो लड़कियां भी भाग ले रही हैं। भारत से आठ खिलाड़ी गए हुए हैं, जिनमें हरियाणा से तीन, पंजाब से एक, राजस्थान से एक, यूपी से दो व महाराष्ट्र से एक खिलाड़ी शामिल है। 16 देशों के 103 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिनमें 27 खिलाड़ी रिकर्व के हैं।