फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Nations online chess: India in the finals of both classes with the help of Adhiban and Vaishali

एशियाई नेशंस आनॅलाइन शतरंज: अधिबान और वैशाली की मदद से भारत दोनों वर्गों के फाइनल में

Sun, 25 Oct 2020 05:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Oct 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Asian Nations online chess: India in the finals of both classes with the help of Adhiban and Vaishali
Chess

बी अधिबान और आर वैशाली के चमकदार खेल से शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शनिवार को क्रमश: कजाखस्तान और मंगोलिया पर जीत के साथ एशियाई नेशंस (क्षेत्रीय) ऑनलाइन कप चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पुरुष टीम ने कजाखस्तान को 2.5-1.5 और 3-1 से शिकस्त दी जबकि महिला टीम ने मंगोलिया पर 3.5-0.5 और 4-0 से जीत दर्ज की। बी अधिबान ने रिनात जुमाबायेव के खिलाफ अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की। पहले मैच में अधिबान की जीत जबकि निहाल सरीन, एसपी सेतुरमन और के शशिकिरण के ड्रॉ से भारत जीता।
विज्ञापन


दूसरे मैच में अधिबान, सरीन और सेतुरमन ने अपनी बाजियां जीत लीं लेकिन शशिकिरण को देनिस माखनेव से हार मिली। सूर्य शेखर गांगुली की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना अब रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा। शनिवार को गांगुली ने कोई मैच नहीं खेला। महिलाओं के सेमीफाइनल में भारत ने दबदबा बनाते हुए अपने दोनों मैच जीत लिए। आर वैशाली ने बाखुयाग मुंगुंतुल के खिलाफ अपनी दोनों बाजियां जीती। महिला ग्रैंडमास्टर मैरी एन गोम्स की अगुआई वाली टीम अब रविवार को फाइनल में इंडोनेशिया के सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed