{"_id":"5f936cb18c6f92443735acaa","slug":"asian-nations-chess-cup-indian-mens-and-womens-chess-teams-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई नेशंस शतरंज कप: भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमें सेमीफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई नेशंस शतरंज कप: भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमें सेमीफाइनल में
Sat, 24 Oct 2020 05:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:22 AM IST
सार
महिलाओं ने किर्गीस्तान को और पुरुषों ने मंगोलिया को दी मात
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : demopic
विस्तार
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने शुक्रवार को एशियाई नेशंस (क्षेत्रीय) ऑनलाइन शतरंज कप 2020 चैंपियनशिप केसेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में किर्गीस्तान को दोनों मुकाबलों में आसानी से 4-0 और 3.5-0.5 से हराया। अब शनिवार को महिलाओं का सामना मंगोलिया से होगा। पुरुष टीम ने मंगोलिया पर दोनों मुकाबलों में 2.5-1.5 के समान अंतर से जीत दर्ज की। उसका सामना अब ईरान से होगा। युवा महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली, पद्मिनी राउत और पीवी नंदिता ने अपने दोनों मैच जीते। भक्ति कुलकर्णी ने दूसरे मैच में बेगिमाइ जैरबेक के खिलाफ सिर्फ आधा अंक गंवाया।
विज्ञापन
वैशाली और गोम्स को स्वर्ण :
वैशाली ने पूर्व के राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने शीर्ष बोर्ड पर 6.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कप्तान मैरी एन गोम्स ने पांचवें बोर्ड पर पांच जीत से पीला तमगा और पदमिनी ने तीसरे बोर्ड पर नौ मैचों में 7.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन
शशिकिरण ने जीता रजत :
पुरुषों में के शशिकिरण ने नौ में से आठ अंक लेकर दूसरे बोर्ड में रजत जीता। सेमीफाइनल में निहाल सरीन कड़ी चुनौती पेश करने के बाद गैंजोरिग अमरतुवशिन से हार गए जबकि एसपी सेतुरमन और शशिकिरण ने जीत दर्ज की। सूर्य शेखर गांगुली ने ड्रॉ खेला। दूसरे मैच में बी अधिबान और सरीन ने अपनी बाजियां जीती। शशिकिरण ने बाजी ड्रॉ खेली जबकि गांगुली को हार झेलनी पड़ी। टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन