{"_id":"5b82c4ea42c7924661544cda","slug":"asian-games-dutee-chand-wins-sliver-medal-in-100-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: दुती का 100 मीटर दौड़ में सिल्वर, 20 साल बाद किसी भारतीय ने किया यह कमाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स: दुती का 100 मीटर दौड़ में सिल्वर, 20 साल बाद किसी भारतीय ने किया यह कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने आज यहां 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता जो देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक है। सातवें नंबर की लेन में दौड़ रही दुती ने 11.32 सेकेंड का समय लिया जो 11.29 सेकेंड के उनके राष्ट्रीय रिकार्ड से मामूली रूप से कम है।
विज्ञापन
बहरीन की ओडियोंग एडिडियोंग ने करीबी मुकाबले में 11.30 सेकेंड के समय के साथ सोने का तमगा जीता जबकि चीन की वेई योंगली ने 11.33 सेकेंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
ओड़िशा की 22 साल की दुती अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं। आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत उन्हें निलंबित कर दिया था लेकिन उन्हें खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की।
विज्ञापन
हाल में आईएएएफ के संशोधित नियम के तहत दुती हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के दायरे से बाहर रही जिससे उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिला। भारत ने एशियाई खेलों की 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में पदक जीता था जब रिचा मिस्त्री कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी।