फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 sushil kumar disappoints sandeep tomar enters in quarter finals

एशियन गेम्स: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की चौंकाने वाली हार, महज एक बाउट के बाद हुए बाहर

Sun, 19 Aug 2018 06:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018 sushil kumar disappoints sandeep tomar enters in quarter finals
sushil kumar - फोटो : pti

भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने रविवार को एशियाई खेल 2018 में देशवासियों को निराश कर दिया है। गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार सुशील कुमार एशियाड 20018 से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में बहरीन के एडम बटिरोव के सामने घुटने टेक दिए। सुशील को पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में बटिरोव के हाथों 5-3 से शिकस्त मिली और वह उलटफेर का शिकार हो गए।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने सुशील के गम को भुलाते हुए पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के रुस्तेम नजारोव को 12-8 से हराया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


सुशील कुमार ने रेसलिंग में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 2 अंक हासिल किए। हालांकि, शुरुआत में अंक लेने के बाद सुशील ने डिफेंस तकनीक का प्रयोग किया, जो उनके लिए लाभदायक साबित नहीं हुई। प्री-क्वार्टरफाइनल में एडम ने पहले ही राउंड में वापसी की और एक अंक हासिल करते हुए अंतर 1-2 से कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राउंड में सुशील बेहद रक्षात्मक अंदाज में नजर आए, जो उन पर भारी पड़ा और बटिरोव ने जल्द ही दांव लगाते हुए दो अंक हासिल किए। तभी बटिरोव ने 3-2 की बढ़त बनाई और सुशील पर वापसी का दबाव आ गया।

इस दबाव को सुशील झेल नहीं सके और उन्होंने एक और गलती करते हुए बटिरोव को हावी होने का मौका दे दिया। एक मिनट से भी कम समय जब बचा था तब बटिरोव ने दो अंक हासिल करते हुए स्कोर 5-2 से अपने पक्ष में कर लिया। सुशील ने एक अंक और हासिल किया, लेकिन वह हार नहीं टाल सके और मुकाबला 3-5 के अंतर से गंवा बैठे।

तोमर ने रोमांचक मैच में दी तुर्कमेनिस्तान के पहलवान को मात

asian games 2018 sushil kumar disappoints sandeep tomar enters in quarter finals
संदीप तोमर

बहरहाल, सुशील के बाद संदीप तोमर बाउट के लिए आए। उन्होंने पहले 30 सेकंड में ही 2 अंक हासिल किए और कुछ ही देर में इसे 4-0 कर दिया। पहला राउंड खत्म होने से पहले संदीप ने दो अंक हासिल करके स्कोर 6-0 कर दिया। मगर रुस्तम ने जोरदार वापसी करते हुए चार अंक हासिल किए और स्कोर 4-6 कर दिया।

इसके बाद दूसरे राउंड में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। संदीप ने दो अंक हासिल करके स्कोर 8-4 किया तो रुस्तेम ने एक बार फिर जोरदार वापसी की और स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। हालांकि, संदीप ने हिम्मत नहीं हारी और दो अंक लेकर स्कोर 10-8 कर दिया। अंतिम 30 सेकंड में भारतीय पहलवान ने 2 अंक और हासिल किया और क्वार्टरफाइनल में रोचक अंदाज में वापसी की।

0-3 से पिछड़ने के बाद बजरंग पूनिया ने की जोरदार वापसी

asian games 2018 sushil kumar disappoints sandeep tomar enters in quarter finals
bajrang punia

भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीद बजरंग पूनिया ने रविवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के खासनोव सिरोजिद्दीन को टेक्निकल सुपेरिओरिटी के आधार पर 11-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बजरंग ने 0-3 से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी की और एक के बाद एक अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। 

सिरोजिद्दीन ने दमदार शुरुआत की और भारतीय पहलवान पर तीन अंक की बढ़त बनाई। इसके बाद पूनिया ने दो अंक हासिल करते हुए वापसी की। फिर पूनिया छाए रहे और उन्होंने उज्बेकिस्तान के पहलवान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच खत्म होने में जब 90 सेकंड का समय बचा था तब बजरंग पूनिया ने 9 अंक हासिल किए और मुकाबला अपने पक्ष में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed