{"_id":"5b64ddba4f1c1b8f568b80eb","slug":"asian-games-2018-sports-ministry-sanctions-fund-for-wrestler-sushil-kumar-georgia-special-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सुशील कुमार के लिए अच्छी खबर, जॉर्जिया ट्रेनिंग के लिए मंत्रालय ने मंजूर किया फंड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहलवान सुशील कुमार के लिए अच्छी खबर, जॉर्जिया ट्रेनिंग के लिए मंत्रालय ने मंजूर किया फंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने स्टार पहलवान सुशील कुमार की एशियाई खेलों से पहले जॉर्जिया में ट्रेनिंग के लिए 4.95 लाख रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ियों के लिए भी 25 लाख मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
मिशन ओलंपिक इकाई की बैठक में खिलाड़ियों के ट्रेनिंग, प्रतियोगिता, सपोर्ट स्टाफ और उपकरण खर्चों के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। सुशील कुमार के अलावा शूटर तेजस्विनी सावंत के लिए 1.24 लाख रुपये के अलावा अखिल श्योराण के एशियाई खेलों से पहले मुंबई और पुणे में ट्रेनिंग खर्च को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
जिमनास्ट राकेश पात्रा के तुर्की में 12 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 5.02 लाख रुपये मंजूर किए गए। मुक्केबाज विकास कृष्ण के उपकरण खरीद का 42,000 खर्च को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन