फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018: Indian rower Sayali Shelake hospitalised in Palembang jakarta

एशियन गेम्स 2018 : नौकायन खिलाड़ी सयाली शेकाले अचानक हुईं बीमार, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Fri, 24 Aug 2018 09:52 PM IST
भाषा, जकार्ता
भाषा, जकार्ता Updated Fri, 24 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018: Indian rower Sayali Shelake hospitalised in Palembang jakarta
सयाली शेकाले

एशियाई खेलों में शामिल होने गई भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली शेकाले को शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन


भारतीय टीम के मुख्य कोच इस्माइल बेग ने पीटीआई से कहा, 'वह कल मध्यरात्रि से पेट दर्द कि शिकायत कर रही थी। आज प्रतियोगिता के बाद मुझे उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। चिकित्सकों ने कहा कि उसे एपेंडिसाइटिस की समस्या है। उसे वहां दो-तीन दिनों के लिए रूकना होगा।' 
विज्ञापन


नौकायन से जुड़ी सभी स्पर्धाएं आज खत्म होंगी जिसमें भारत को एक चौकड़ी स्कल्स में स्वर्ण सहित तीन पदक मिले। भारतीय नौकायन टीम कल वहां से प्रस्थान करेगी लेकिन 21 वर्षीय सयाली इलाज के लिए वहीं रूकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेग ने कहा, 'हम उसे अकेले नहीं छोड़ रहे हैं, हमारे चिकित्सक उसके साथ रहेंगे। उम्मीद है वह जल्द ही ठीक हो जाएगी।'

सयाली ने पूजा के साथ युगल स्कल्स स्पर्धा की टीम बनायी थी जो फाइनल में पहुंचने में सफल रही। फाइनल में यह जोड़ी छठे स्थान पर रही। आज प्रतियोगिता के बाद एकल स्कल्स में कांस्य पदक जीतने वाले दुष्यंत ठाकुर को भी चिकित्सकीय मदद की जरूरत पड़ी। वह दो किलोमीटर की रेस पूरी करने के बाद गिर गये और पदक समारोह में भी वह खड़े होने के लिए संघर्ष करते दिखे। 

नौकायन के एक और खिलाड़ी जगवीर सिंह (लाइटवेट एट स्पर्धा) को भी मेडिकल सेंटर ले जाया गया। बेग ने कहा, 'दोनों निर्जलीकरण के कारण बीमार हो गये थे। वे अब ठीक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed