फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2018: Indian gymnast Dipa Karmakar finishes fifth in beam final

रियो ओलंपिक की स्टार दीपा का फ्लॉप शो, जिमनास्टिक में भारत का सफर समाप्त

Fri, 24 Aug 2018 08:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: Indian gymnast Dipa Karmakar finishes fifth in beam final

भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर एशियाई खेलों के महिला बैलेंस बीम स्पर्धा में शुक्रवार को पांचवें स्थान पर रही जिससे इस खेल में भारत का सफर बिना पदक के खत्म हुआ। 

विज्ञापन


दीपा ने बीम फाइनल में पहुंची आठ खिलाड़ियों में प्रदर्शन करने वाली पांचवीं खिलाड़ी थी और वह 12.500 अंक के साथ इसी स्थान पर रही। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में 12.750 का स्कोर किया था। 
विज्ञापन


इस स्पर्धा में चीन की चेन यिले ने 14.600 अंक के साथ स्वर्ण, उत्तर कोरिया की किम जोंग सु 13.400 के स्कोर के साथ रजत और चीन की झांग जीन (13.325) ने कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा पूरी तरह फिट नहीं थी ऐसे में उनके प्रदर्शन को बुरा नहीं कहा जा सकता। बैलेंस बीम उनकी मनपसंद स्पर्धा नहीं है। 

रियो ओलंपिक में वह वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी लेकिन यहां फाइनल के लिए वह क्वालीफाई नहीं कर सकी। उनके घुटने की पुरानी चोट फिर से उबर गई और वह वॉल्ट स्पर्धा में अरूणा बुद्धा रेड्डी और प्रणति नायक से भी पीछे रहीं।

दीपा ने महिला टीम फाइनल से नाम वापस ले लिया था जिसमें भारतीय टीम सातवें स्थान पर रहीं। इस तरह एशियाई खेल में भारत का सफर एक बार फिर बिना पदकों के खत्म हुआ। 


एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के नाम सिर्फ एक पदक है जो आशीष कुमार ने 2010 एशियाई खेलों के फ्लोर एक्ससाईज स्पर्धा में जीता था।

अरूणा और प्रणति महिला व्यक्तिगत वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में सातवें और आठवें स्थान पर रही। पुरूष जिमनास्टिक में भी कोई फाइनल में नहीं पहुंच सका। टीम स्पर्धा में पुरूष टीम नौवें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed