{"_id":"5b7ea39e42c79246773ea86b","slug":"asian-games-2018-india-miss-out-on-gold-for-first-time-in-kabaddi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर, 28 साल में पहली बार फाइनल में नहीं पहुंची भारतीय टीम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर, 28 साल में पहली बार फाइनल में नहीं पहुंची भारतीय टीम
Thu, 23 Aug 2018 06:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अजय ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम गुरुवार को एशियाई खेलों में बड़े उलटफेर का शिकार हुई। यही नहीं, एशियाई खेलों में कबड्डी खेल के इतिहास का भी सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ईरान के हाथों 18-27 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। एशियाई खेलों में यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हुई है।
2 of 6
कबड्डी1
- फोटो : file photo
भारतीय पुरुष टीम 7 बार एशियाई खेलों में कबड्डी चैंपियन रही है। 2018 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में ईरान के सामने भारतीय टीम की एक न चली और वह गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गई। अब फाइनल में ईरान का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा, जिसने पाकिस्तान को एक अन्य सेमीफाइनल में मात दी थी। वहीं भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए जोरदार लड़ाई होगी।
3 of 6
कबड्डी
- फोटो : file photo
बता दें कि एशियाई खेलों में कबड्डी को 1990 में शामिल किया गया था। भारतीय पुरुष टीम ने हमेशा गोल्ड मेडल जीता है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। ईरानी डिफेंस के सामने भारतीय रेडर कोई कमाल नहीं बिखेर सके। कप्तान अजय ठाकुर मैच के दौरान चोटिल भी हुए। उनके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कबड्डी
भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही। दोनों ही टीमों के रेडर्स को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी। हाफ टाइम तक भारत और ईरान 9-9 की बराबरी पर थे। ईरान के डिफेंस का नेतृत्व अबोजर मेघानी ने किया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए मुकाबला एक पल के लिए भी आसान नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Kabaddi Masters 2018
वहीं भारत के स्टार रेडर्स को अंक हासिल करने का मौका नहीं मिला। ईरान के खिलाड़ियों का जोश भी देखते ही बनता था। हर एक अंक हासिल करने के बाद पूरी टीम जोश से भर जाती थी। फजल अत्राचली के मजबूत कंधों के सामने भारत की कई रेड फीकी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।