फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018: india best performance with 69 medals so far, breaks previous record

एशियाड में भारत ने 69 पदकों के साथ किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

Sun, 02 Sep 2018 06:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018: india best performance with 69 medals so far, breaks previous record
एशियन गेम्स 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेल में शनिवार का दिन आखिरी था। 14 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

विज्ञापन


भारत के खाते में कुल 69 मेडल आए हैं, जिनमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल्स एथलेटिक्स में आए हैं, जबकि शूटिंग दूसरे नंबर पर है। बता दें कि पदक तालिका में भारत 69 मेडल के साथ आठवें स्थान पर काबिज है। वहीं, चीन कुल 289 मेडल के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि 204 मेडल के साथ जापान दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा कोरिया रिपब्लिक 176 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन


इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में ग्वांग्झू खेलों में था जब उसने 65 पदक जीते थे, जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल था। वहीं, साल 2014 में इंचियोन में खेले गए एशियन गेम्स में भारत के खाते में 57 मेडल आए थे, जिसमें 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज शामिल थे। आइए जानते हैं एशिन गेम्स 2018 में भारत को किस खेल में कितने मेडल मिलेः

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस खेल में मिले कितने पदक  

asian games 2018: india best performance with 69 medals so far, breaks previous record
गोल मेडलिस्ट
खेल     गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
एथलेटिक्स    7     10    2    19
निशानेबाजी    2    4     3    9
कुश्ती 2 0 1 3
ब्रिज 1 0 2 3
रोइंग 1 0 2 3
टेनिस 1 0 2 3
मुक्केबाजी 1 0 1 2
तीरंदाजी 0 2 0 2
घुड़सवारी 0 2 0 2
स्क्वॉश  0 1 4 5
सेलिंग 0 1 2 3
बैडमिंटन 0 1 1 2
कबड्डी 0 1 1 2
कुराश 0 1 1 2
हॉकी 0 1 1 2
वूशु  0 0 4 4
टेबल टेनिस 0 0 2 2
सेपक टकरा  0 0 1 1
कुल  15 24 30 69

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed