फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian games 2018 day 13 live updates jakarta

एशियन गेम्स 2018: भारत की झोली में आए 6 मेडल, ऐसा रहा 13वें दिन का सफर

Sat, 01 Sep 2018 06:18 AM IST
Prateek Ranjan स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Sat, 01 Sep 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 day 13 live updates jakarta
asian games 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 13वां दिन समाप्त हो गया है। भारतीय दल ने शुक्रवार को (कुल 6 मेडल) 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

विज्ञापन


इस तरह भारत कुल 65 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें पायदान पर मौजूद है। इस दौरान भारत के खाते में अब तक 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। आइए अब जानते हैं 12वें दिन भारत को किन खेलों में कितने मेडल मिलेः
विज्ञापन


दरअसल, 13वें दिन भारत के खाते में गोल्ड मेडल तो नहीं आए लेकिन भारतीय दल ने 6 मेडल्स पर कब्जा किया। महिला हॉकी फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम को जापान के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सेलिंग में भारत को तीन पदक हाथ लगे, जिसमें एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्क्वाश में पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम को हॉन्ग कॉन्ग चीन के हाथों सेमीफाइनल में 2-0 से हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा बॉक्सिंग में विकास कृष्णन (75 किग्रा) को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल, चोट के कारण गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे विकास कृष्णन सेमीफाइनल में नहीं उतर पाएंगे।

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

Asian games 2018 day 13 live updates jakarta
महिला हॉकी टीम

- महिला हॉकी टीम को जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में भारतीय टीम को  2-1 हराकर जापान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और भारत को सिल्वर मेडल संतोष करना पड़ा। 

-मुक्केबाजी- 49 किग्रा वेट कैटेगरी में भारत के अमित पंघाल फाइनल में पहुंचे। उन्होंने सेमीफाइनल में 3-2 से फिलीपींस के कार्लो को मात देकर भारत के लिए एक और मेडल सुनिश्चित किया। देशवासियों को अब उनसे गोल्ड से कम कुछ और नहीं चाहिए। 


- भारतीय पुरूष टीम को हॉन्ग कॉन्ग चीन के हाथों सेमीफाइनल में 2-0 से हार झेलनी पड़ी और इसी के साथ भारत को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।



- सेलिंग में मिले इन तीन मेडल्स के बाद भारत के मेडल्स की संख्या 62 हो गई है। अभी बॉक्सिंग में दो, स्क्वॉश में दो और हॉकी में एक मेडल मिलना तय है यानी जकार्ता में भारत 64 मेडल्स की संख्या को पार कर जाएगा। इससे पहले भारत ने सबसे अधिक, 2010 एशियाड में 64 मेडल्स हासिल किए थे। तब भारत के खाते में 14 गोल्ड मेडल थे। अभी तक भारत को 13 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। यानी भारत को अब अगर एक गोल्ड और मिलता है तो 2018 के एशियन गेम्स, भारत के लिए सबसे कामयाब एशियन गेम्स बन जाएंगे।



- सेलिंग के ही ओपन लेसर 4,7 इवेंट में भारत की हर्षिता तोमर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। आज के दिन सेलिंग से आए इन तीनों मेडल्स की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

-सेलिंग- 49er मेंस कैटेगरी में भारत की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है\। भारत की टीम में अशोक ठक्कर और गणपति चेंगप्पा शामिल थे।


-सेलिंग- भारत को सेलिंग में सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। भारत के लिए महिलाओं की 49erFX  इवेंट मे वर्षा गौतम और स्वेता श्रेवेगर ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।


-टेबल टेनिस- पहले शरत कमल और फिर मनिका बत्रा के बाहर निकलने के बाद सिंगल्स में आखिरी उम्मीद बचे साथियान के हारते ही सिंगल्स में भारत की आखिरी चुनौती भी खत्म हो गई है। जापानी खिलाड़ी से उन्हें 4-1 से करारी शिकस्त मिली।

इस तरह विकास कृष्णन लगातार तीन एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
 



-बॉक्सिंग- भारत को करारा झटका लगा है। चोट के कारण गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे विकास कृष्णन (75 किग्रा) सेमीफाइनल में नहीं उतर पाएंगे और इसी के साथ उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।

-स्क्वैश- से भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। महिला टीम ने मलेशिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोशना चिनप्पा ने पांच बार की एशियाड सिंगल्स चैंपियन निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी थी और इसके बाद चार सदस्यीय भारतीय टीम ने आसानी ने अपना दूसरा मुकाबला भी अपने नाम कर देश के लिए पदक पक्का कर दिया है।

- महिलाओं की स्क्वैश टीम फाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया।


-  भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा हारकर बाहर। क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग मान्यू ने आसानी से हराया।


- भारतीय महिला जुडो खिलाड़ी राजविंदर कौर रापचेज राउंड में अपनी बाउट गंवा बैठीं। उन्हें ताइवान की जियावेन टीसाई ने मात दी।

- भारत ने महिलाओं की सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के ग्रुप ए के अपने मैच में मंगोलिया को 3-0 से मात दी।

- एसो एल्बन पुरुष साइकिलिंग में किरिन की हीट 1 के रापचेज राउंड 1 में अंतिम स्थान पर रहे।

- रंजीत सिंह पुरुषों की किरिन स्पर्धा के रापचेज हीट में छठे स्थान पर रहे। वह क्वालीफाई करने में सफल नहीं हुए।

- भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ताइवान के खिलाफ लगातार तीन गेम हारी। विजेता टीम ने भारत को सीधे सेटों में 25-21, 25-16, 25-15 से हराया।

- जुडो खिलाड़ी राजविंदर कौर महिलाओं की 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकिरा सोने के खिलाफ हारी और अब वह रापचेज राउंड के लिए खेलेंगी।

- भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को दूसरे गेम में मिली 16-25 से शिकस्त। अगर भारत अगला गेम हारा, तो वह इसके साथ ही मैच भी हार जाएगा।

- रागिना किरो ने महिलाओं की कयाक एकल (के1) 200 मीटर हीट में छठे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दो हीट में शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे ए-फाइनल के लिए आगे बढ़ चुके हैं, जो मेडल राउंड होगा।

- जुडो खिलाड़ी अवतार सिंह पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग में संयुक्त अरब अमीरात के इवान रेमरेंको से हारे। अवतार अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाब नहीं हुए।

- भारत की महिला वॉलीबॉल में भी अच्छी शुरुआत नहीं हुई। ताइवान के खिलाफ चल रहे मुकाबले के पहले गेम में भारतीय महिलाएं 21-25 से पिछड़ी।

- भारत ने 18 एशियाई खेलों में 13वें दिन की शुरुआत वॉलीबॉल, सॉफ्ट टेनिस, कैनोए/कयाकिंग, ट्रैक साइकिलिंग और जुडो से की है।

- कैनोए महिला 200 मीटर सिंगल (सी1) स्पर्धा में भारत की निराशाजनक शुरुआत, मीरा दास स्पर्धा पूरी नहीं कर सकीं।

- रंजीत सिंह पुरुष साइकिलिंग की हीट में अंतिम स्थान पर रहे। अब वह रापचेज राउंड में हिस्सा लेंगे। रंजीत ने हीट में शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन अंतिम दो लैप में वह पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed