फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian games 2018 day 12 live updates jakarta

Asian Games 2018: भारत के लिए सुनहरा रहा 12वां दिन, खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत जीते पांच मेडल

Thu, 30 Aug 2018 11:48 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 30 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 day 12 live updates jakarta
एशियन गेम्स 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 12वां दिन समाप्त हो गया है। भारतीय दल ने गुरुवार को (कुल 5 मेडल) 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

विज्ञापन


इस तरह भारत कुल 59 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें पायदान पर मौजूद है। इस दौरान भारत के खाते में अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। आइए अब जानते हैं 12वें दिन भारत को किन खेलों में कितने मेडल मिलेः
विज्ञापन


दरअसल, भारत के लिए गुरुवार (12वां दिन) का दिन भी सुनहरा रहा। इस दिन भारत के खाते में दो-दो गोल्ड मेडल आए। पुरुष 1500 मीटर दौड़ में जिनसन जॉनसन ने भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद महिला 4x400 मीटर रिले में भारत ने एक और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुरूष 4x400 मीटर रिले में भारत को सिल्वर मेडल हाथ लगी, जबकि महिला 1500 मीटर दौड़ में चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा महिला चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) में सीमा पूनिया ने 62.26 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्सः

Asian games 2018 day 12 live updates jakarta
महिला 4x400 मीटर रिले
-टेबल टेनिस के राउंड ऑफ-16 में मनिका बत्रा ने थाइलैंड के खिलाड़ी को 4-0 से हराया।



पुरूष 4x400 मीटर रिले 
-महिला टीम के गोल्ड जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। भारतीय टीम ने 3:01.85 समय के साथ रजत पदक जीता। कतर ने इस स्पर्धा में गोल्ड तो जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।


महिला 4x400 मीटर रिले 
-महिला 4x400 मीटर रिले में भारत ने जीता गोल्ड मेडल। इस स्पर्धा में टीम ने 3:28.72 समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके साथ ही स्वर्ण पदक की संख्या 13 हो गई हैं।





पुरुष 1500 मीटर दौड़
-पुरुष 1500 मीटर दौड़ में जिनसन जॉनसन ने गोल्ड मेडल जीती है। जॉनसन ने 3:44.72 समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस गोल्ड के साथ भारत के खाते 12 स्वर्ण पदक आ चुकी हैं। इस स्पर्धा में ईरान के खिलाड़ी मोराडी आमिर को सिल्वर और बहरीन के खिलाड़ी टियोआली मोहम्मद को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 





महिला 1500 मीटर 
-चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज को महिला 1500 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में बहरीन के खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मिला, जबकि इसी देश के एक और खिलाड़ी को सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। 23 सास की चित्रा ने 4 मिनट 12.56 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) 
-सीमा पूनिया ने 62.26 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में चीन के ही दो खिलाड़ी को गोल्ड और सिल्वर मिला। चीन के चेन यांग ने 65.12 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता, जबकि फेंग बिन ने 64.25 के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।



- महिलाओं के सेपकटकरॉ में भारतीय टीम ग्रुप बी के मैच में थाईलैंड से पहले गेम के बाद 0-1 से पिछड़ रही है।

- जहान केविच सेतालवद और काइवान केविच सेतालवद घुड़सवारी की जंपिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: 24वें व 36वें स्थान पर रहे।

- भारत के मंजीत सिंह साइकलिंग में बाहर होने वाले पहले साइकलिस्ट रहे।

- शरत कमल ने पाकिस्तान के मोहम्मद आसिम कुरैशी को पुरुषों के राउंड ऑफ 32 में 11-4, 11-8, 11-7, 11-5 से मात देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

- कुरष में पुरुषों के 90 किग्रा के अंतिम-16 में दिवेश हारे। उज्बेकिस्तान के याख्यो इमामोव ने 10-0 से मात दी।

- डाइविंग में रामनंद शर्मा ने अच्छी डाइव करते हुए 265 का स्कोर किया। वह आठवें नंबर पर हैं।

- कुरश में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे दानिश शर्मा। उन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल में फलस्तीन के मोहनाद अबुइडा को 10-0 से हराया।

- भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम क्वासिफिकेशन राउंड में म्यांमार के खिलाफ 21-25, 25-18, 25-27, 25-18, 13-15 से हारी।

- अमिशा टोकस कुरष में अंतिम-16 से बाहर हुईं। महिलाओं के 78 किग्रा में थी लेन गुएन ने अमिशा को 5-0 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

- भारतीय महिला स्क्वाश टीम हांगकांग के खिलाफ पूल बी के इवेंट में 1-2 से हारी।

- कुरश स्पर्धा में महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में भारत की ज्योति टोकस ने थाईलैंड की प्रवनवीत मीसरी को 1-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

- भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

- कुरश में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में भारत के दानिश शर्मा ने इंडोनेशिया के मोहम्मद धीफा अलफाएस को 3-0 से मात देकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।

- भारत के सुमित मुखर्जी ओर देबब्रत मजूमदार पुरुषों की ब्रिज स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सुभाष गुप्ता और सपन देसाई सातवें स्थान पर हैं। प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार 13वें स्थान पर हैं।

- साइकलिंग में मंजीत सिंह 18 साइकलिस्ट्स में से 16वें स्थान पर रहे। पुरुषों की ओमनियम स्पर्धा की टेंपो रेस में ओवरऑल मंजीत की पोजीशन 20 में से 17वीं रही।

- मौमा दास टेबल टेनिस महिला सिंगल्स में चीनी ताइपे की चेन जूयू से हारीं




- भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम म्यांमार के खिलाफ पहला सेट 21-25 से हारी।

- साइकलिंग महिला स्प्रिंट- रेजी बाहर हुईं। वाई जी ली ने अलीना रेजी को प्री-क्वार्टरफाइनल चरण में बाहर किया।

- साइकलिंग महिला स्प्रिंट - डेबोराह बाहर। प्री-क्वार्टरफाइनल चरण में यान जेसिका होई से हारकर हुई बाहर।

- जूडो में हर्षदीप सिंह पुरुषों के 81 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में कोरिया के ली स्यूगंसु से हारकर बाहर हुए। छोटे उल्लंघनों के कारण भारतीय जूडो खिलाड़ी के खिलाफ तीन शिडो पेनल्टी लगीं।




- भारत की गरिता चौधरी 70 किग्रा के अंतिम-16 में उज्बेकिस्तान के गुलनोजा मैटनीयाजोवा के खिलाफ 0-10 से हारकर बाहर हुईं।

- घुड़सवारी की जंपिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के जाहन केविच सेतालवद 30वें स्थान पर रहे जबकि काइवान केविच सेतालवद 36वें स्थान पर रहे।

- महिलाओं की 300 मीटर व्यक्तिगत साइकलिंग स्पर्धा में चाओमा देवी अंतिम स्थान पर रहीं।

- कैनोए/कयाक में नाओचा सिंह लैटनजैम और चिंग सिंह अरंबम पुरुषों के 100 मीटर डबल (के2) फाइनल्स में अंतिम स्थान पर रहे।

- भारत के जूडो खिलाड़ी हर्षदीप सिंह ने श्रीलंका के रजित पुष्प कुमार को मात देकर पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। अब हर्षदीप का अगले राउंड में मुकाबला स्यूंगसु ली से होगा।

- अलीना रेजी ने +12.339 के समय में रेस पूरी करके महिलाओं की स्प्रिंट क्वालिफिकेशन के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत की साइकलिस्ट फिलहाल छठें स्थान पर हैं। डेबोराह ने 11.775 का समय निकालकर महिलाओं की स्प्रिंट क्वालिफिकेशन के लिए क्वालिफाई कर लिया है। चीन की झोंग टियांशि इस समय शीर्ष पर हैं।

- मंजीत सिंह भी प्रभावित करने में नाकाम। भारत की 12वें दिन खराब शुरुआत। पुरुषों की ओमनियम स्पर्धा में सिंह स्क्रैच रेस में 16 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहे।

- भारत के संदीप कुमार को आधे रास्ते के बाद डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। उन्हें मैदान से संपर्क खोने की वजह से तीन बार लाल कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद संदीप को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। संदीप 50 मीटर रेसवॉक में हिस्सा ले रहे थे। रेस वॉक में एथलीट को मैदान से संपर्क खोने की इजाजत नहीं होती।

- कैनोए/ कयाक में भारत की निराशाजनक शुरुआत। भारतीय टीम पुरुष कयाक (के4) 500 मीटर ए-फाइनल में 9वें स्थान पर रही। महिलाओं के कयाक सिंगल (के1) 500 मीटर में सोनिया देवी पहारेमबम भी अंतिम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed