फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Cycling Ronaldo Singh gave India a medal on his birthday, great performance by Indian players on the last day

Asian Cycling: रोनाल्डो सिंह ने अपने जन्मदिन पर भारत को दिलाया पदक, अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 23 Jun 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 10:44 AM IST
सार

रोनाल्डो सिंह ने एशियाई साइकलिंग में देश को पहला रजत पदक दिलाया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर देश के लिए पदक जीतकर इसे खास बना लिया। प्रतियोगिता के अंतिम जिन भारत के नाम तीन पदक रहे। 
 

विज्ञापन
Asian Cycling Ronaldo Singh gave India a medal on his birthday, great performance by Indian players on the last day
रोनाल्डो सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा साइकलिस्ट रोनाल्डो सिंह ने अपने जन्मदिन पर देश को एशियाई साइकलिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पहला रजत पदक दिलाया। इंदिरा गांधी साइकलिंग वेलोड्रम में बुधवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन रोनाल्डो ने स्प्रिंट इवेंट में रजत जीता। उनका यह चैंपियनशिप में तीसरा पदक रहा। एशियाई चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय राइडर बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने एक किलोमीटर टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट में कांस्य पदक जीते थे। भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल दो स्वर्ण सहित 23 पदक जीते। दोनों स्वर्ण पैरा राइडर ज्योति ने जीते, जबकि सीनियर वर्ग में भारत ने एक रजत और 8 कांस्य पदक जीते। यह एशियाई चैंपियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन


दिमाग में था स्वर्ण : रोनाल्डो
रजत पदक जीतने के बाद रोनाल्डो सिंह ने कहा कि उनके दिमाग में स्वर्ण पदक था। हालांकि रजत पदक जीतकर भी वह खुश हैं। बुधवार को जीवन के 20 साल पूरे करने वाले रोनाल्डो सिंह ने कहा कि यह उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि हर टूर्नामेंट से उनके प्रदर्शन में निखार आ रहा है। यह महत्वपूर्ण है। स्प्रिंट इवेंट में जापान के अनुभवी राइडर केंटो यामासाकी ने स्वर्ण जीता। 
विज्ञापन


बिरजित युमनाम ने जीता कांस्य :  भारत के जूनियर साइकलिस्ट बिरजित युमनाम ने 15 किलोमीनटर प्वाइंट रेस में 23 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक जीता। उज्बेकित्सान के फारुख बोबोशेरोव ने स्वर्ण जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्य जीतकर चयानिका गोगोई ने किया प्रभावित : स्पर्धा के अंतिम दिन सबसे ज्यादा प्रभावित भारत की 19 वर्षीय चयानिका गोगोई ने किया। उन्होंने महिलाओं की 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस के फाइनल में पदक की दावेदार कजाखस्तान की रिनाता सुल्तानोवा को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक जीता। जापान की यूरी किम ने स्वर्ण जीता।

23 पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा भारत
एशियाई साइकलिंग चैंपियनशिप के जूनियर, सीनियर और पैरा वर्ग में भारत दो स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। कुल 23 पदकों के साथ भारत पांचवें स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में 18 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जापान पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed