फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Airgun Championships: Sarabjot Singh, Esha Singh win gold 

सरबजोत-ईशा ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में साधा गोल्डन निशाना

Sat, 30 Mar 2019 04:13 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 30 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Asian Airgun Championships: Sarabjot Singh, Esha Singh win gold 
एशियाई एयरगन चैंपियनशिप

सरबजोत सिंह और ईशा सिंह ने 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे ताइपे के ताओयुआन में चली रही इस प्रतियोगिता में चौथे दिन की समाप्ति के बाद भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गई है। सरबजोत ने अर्जुन चीमा और विजयवीर सिद्धू के साथ मिलकर जूनियर टीम वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता। 

विज्ञापन

भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। सरबजोत क्वॉलिफायर में 579 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे और इसके बाद उन्होंने फाइनल में 237.8 का स्कोर बनाकर कोरिया के किम वूजोंग (236.6) को हराया। विजयवीर (217.5) ने कांस्य पदक जीता जबकि अर्जन चीमा चौथे स्थान पर रहे। भारत के तीन निशानेबाजों ने मिलकर कुल 1718 का स्कोर बनाया और वे ताइपे के 1699 के स्कोर से काफी आगे रहे। 
विज्ञापन


ईशा लड़कियों के वर्ग में 576 अंक के साथ क्वॉलिफाइंग में शीर्ष पर रही। इसके बाद उन्होंने फाइनल में 240.1 का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। कोरिया की युन सियोनजियोंग (235) ने रजत पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की हर्षदा निठावे और देवांशी धामा ने भी फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वे क्रमश: 5वें और 8वें स्थान पर रहे। इन तीनों का स्कोर हालांकि टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए पर्याप्त था। कोरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed