{"_id":"5d94c28f8ebc3e93cb76577f","slug":"asian-age-group-championship-2019-indian-team-bags-all-time-highest-64-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई आयु वर्ग तैराकी: पालक-सिद्धार्थ का स्वर्ण, 64 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई आयु वर्ग तैराकी: पालक-सिद्धार्थ का स्वर्ण, 64 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Thu, 03 Oct 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप
- फोटो : social media
भारतीय गोताखोर पालक शर्मा और सिद्धार्थ परदेशी ने एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। दोनों खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में बुधवार को यहां अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जिससे टूर्नामेंट में भारत 64 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारतीय गोताखोरों ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित 12 पदक जीतने में सफल रहे। भारत ने इस तरह से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 24 रजत और 20 कांस्य पदक सहित 64 पदक जीते।
विज्ञापन
पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही पालक शर्मा ने 5मी/7.5मी प्लेटफार्म में 162.70 का अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया। इंडोनेशिया की सुदीरमन नूर नुफिदाह ने रजत और फिलीपीन्स की विलाफोर जना मेरी ने कांस्य पदक जीता। सिद्धार्थ ने पुरूषों के ओपन वर्ग में दस मीटर प्लेटफार्म में 379.00 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ईरान के मोजताबा वालिपोर और कतर के शेवेतर मोहम्मद अहमद को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन