फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asiad Gold medalist in Bridge, Pranab Bardhan and Shibnath Bhaduri Nominated for Arjuna Awards

भारत के सबसे उम्रदराज एशियाई ब्रिज चैंपियन अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

Wed, 20 May 2020 09:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Asiad Gold medalist in Bridge, Pranab Bardhan and Shibnath Bhaduri Nominated for Arjuna Awards
प्रणब बर्धन (बाएं) और शिबनाथ सरकार (दाएं) की जोड़ी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया - फोटो : ट्विटर

शिबनाथ सरकार और प्रणब बर्धन की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी को भारतीय ब्रिज महासंघ ने प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। बर्धन और सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की ब्रिज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


बर्धन (अभी 62 साल) भारत के सबसे उम्रदराज एशियाई चैंपियन बने थे। बर्धन ने जाधवपुर में अपने आवास से पीटीआई, 'गलती से पिछले साल हमारे नामों का नामांकन नहीं हो पाया था और यह हमारे लिए लंबा इंतजार रहा। उम्मीद है कि हमें इस साल यह पुरस्कार मिलेगा, जिससे देश में इस खेल को नई दिशा मिलेगी।'
विज्ञापन


ब्रिज महासंघ ने इन दोनों के पास एक फार्म भेजा है और उसे दो दिन में भरकर भेजने के लिए कहा है। नामांकन की अंतिम तिथि तीन जून है। बर्धन और भादुड़ी पिछले दो दशक से भी अधिक समय से ब्रिज खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा जीवन इस खेल का समर्पित रहा है। लोग पहले ताश का खेल खेलने के लिए हमारी खिल्ली उड़ाते थे, लेकिन 2018 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक ने सभी का नजरिया बदल दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed