फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ashok and Sudhir qualify for Para Asiad Indian powerlifters shine in Asia Oceania Open Championships

Powerlifting: भारत ने एशिया-ओसियाना ओपन में छह स्वर्ण जीते, अशोक और सुधीर को मिला एशियाई पैरा खेलों का टिकट

Wed, 22 Jun 2022 01:57 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Jun 2022 01:57 AM IST
सार

भारत ने दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक में एशिया-ओसियाना ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित 22 पदकों के साथ अपने अभियान को खत्म किया जिसमें पावरलिफ्टर अशोक और सुधीर ने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किए।

विज्ञापन
Ashok and Sudhir qualify for Para Asiad Indian powerlifters shine in Asia Oceania Open Championships
अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक में एशिया-ओसियाना ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित 22 पदकों के साथ अपने अभियान को खत्म किया जिसमें पावरलिफ्टर अशोक और सुधीर ने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किए।
विज्ञापन


अशोक ने एशिया और ओपन स्पर्धाओं में पुरुषों के 65 किग्रा (कुल स्कोर) में दो स्वर्ण अपने नाम किए, जबकि जॉबी मैथ्यू ने मास्टर एशिया और ओपन स्पर्धाओं में पुरुषों के 59 किग्रा (सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट और कुल स्कोर) में चार पीले तमगे जीते। 
विज्ञापन


सोमवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अंतिम दिन सुधीर ने जॉर्डन के पैरालंपिक और विश्व चैंपियन अब्देलकरीम खत्ताब (241 किग्रा) और चीन के जिक्सियोंग ये (233 किग्रा) के बाद 214 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पुरुषों के 88 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने कुल मिलाकर छह स्वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य पदक जीते। चीन 21 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed