{"_id":"5bf7eb53bdec22416f231741","slug":"artistic-gymnastics-world-cup-dipa-karmakar-qualifies-for-vault-final-aruna-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप: दीपा कर्माकर वॉल्ट फाइनल में, अरुणा चोटिल होकर बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप: दीपा कर्माकर वॉल्ट फाइनल में, अरुणा चोटिल होकर बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के कोटबस से भारत के लिए खुशखबरी है। भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्मकार यहां चल रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के वॉल्ट फाइनल्स में जगह बनाने में कामयाब रहीं । हालांकि बी. अरुणा खुद को घुटने से चोटिल होकर बाहर हो गईं।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में चोट से जूझने वालीं दीपा ने 14.100 का स्कोर बनाया और क्वॉलिफिकेशन में 16 जिम्नास्टों के बीच छठे स्थान पर रहीं। भारतीय जिम्नास्टि महासंघ के उपाध्यक्ष रियाज अहमद भाटी ने कहा, 'अरुणा अधिक कठिनाई वाले वॉल्ट पर प्रदर्शन करने वाली थीं। अभ्यास के समय वह काफी आश्वस्त दिख रही थीं लेकिन प्रतियोगिता के दौरान वह जल्दी नीचे आ गईं जिससे उनका घुटना चोटिल हो गया। इससे वह दूसरा वॉल्ट नहीं कर पाईं। उनका आज एमआरआई किया जाएगा।'
विज्ञापन