फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arjun Erigaisi wins the Tata Steel Chess Challengers Tournament with a round to spare

Tata Steel Chess Tournament: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन ने जीता चैलेंजर्स वर्ग का खिताब, एक राउंड बाकी रहते बने चैंपियन

Sat, 29 Jan 2022 09:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jan 2022 09:40 PM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीत लिया है। 18 वर्षीय अर्जुन ने 12 दौर के मुकाबले के बाद 9.5 अंकों के साथ बाजी अपने नाम की।

विज्ञापन
Arjun Erigaisi wins the Tata Steel Chess Challengers Tournament with a round to spare
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : twitter@tatasteelchess

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीत लिया है। 18 वर्षीय अर्जुन ने 12 दौर के मुकाबले के बाद 9.5 अंकों के साथ बाजी अपने नाम की। अर्जुन ने जीत के साथ ही अगले साल 2023 में होने वाले टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने नीदरलैंड्स में खेले जा रहे टूर्नामेंट के 12वें दौर के मुकाबले वियतनाम के थाई डैन वैन गुयेन के साथ ड्रॉ खेला। उन्होंने एक दौर का मुकाबला शेष रहते खिताब पर कब्जा जमाया। अर्जुन ने टूर्नामेंट में 7 जीत और 5 ड्रॉ के साथ शानदार प्रदर्शन किया। वह इस जीत के साथ ही विश्व रैंकिंग के शीर्ष 100 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पी हरिकृष्णा, बी अधिबन और विदित गुजरती ने यह उपलब्धि हासिल की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed