फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery World Cup: Women men and mixed recurve team tops qualification to storm into quarterfinals

विश्व कप: महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में, पुरुष और मिश्रित स्पर्धा में भी टॉप-16 में भारतीय

Thu, 22 Apr 2021 10:17 AM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 22 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Archery World Cup: Women men and mixed recurve team tops qualification to storm into quarterfinals
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media

पौने दो साल बाद विश्व कप में शिरकत कर रहे भारतीय तीरंदाजों ने ग्वाटेमाला में शानदार शुरूआत की है। दीपिका (671), अंकिता भकत (673), कोमालिका (659) और मधु वेदवान (654) की टीम ने 2003 के स्कोर के साथ टॉप पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं अतानु दास (680), प्रवीण जाधव (666), बी धीरज (664) और तरुणदीप रॉय (663) की टीम 2010 केस्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर अंतिम आठ में पहुंची। मिश्रित स्पर्धा में अतानु और अंकिता के स्कोर को मिलाकर 1353 के साथ भारतीय जोड़ी दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

विज्ञापन


महिला टीम ग्वाटेमाला से खेलेगी
अतानु क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहे। वह विश्व नंबर एक अमेरिका के एलिसन बर्डी (694) से पीछे रहे। अंकिता दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं। मेक्सिको की एना वाजकुएज (680) के साथ पहले स्थान पर रहीं। टॉप पर रहने वाली महिला टीम अंतिम आठ में मेजबान ग्वाटेमाला से टकराएगी। मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से खेलेगी, जबकि पुरुष टीम स्पेन और ग्वाटेमाला के विजेता से टकराएगी।
विज्ञापन


अंकिता या दीपिका में से किसके साथ खेलेंगे अतानु
ओलंपिक में पहली तीरंदाज जोड़ी के रूप में खेलने जा रहे अतानु और दीपिका अपने प्रदर्शन से उत्साहित हैं। दोनों ही डेढ़ साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन खेल रहे हैं। हालांकि अतानु खुलासा करते हैं कि उन्हें मिश्रित स्पर्धा में दीपिका के साथ खेलना पसंद है। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में उनके साथ कांस्य भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यहां देखने वाली बात होगी अतानु को दीपिका के साथ खेलने को मिलता है या नहीं। अंकिता क्वालिफाइंग में दीपिका से ऊपर रही हैं। नियमों के अनुसार जोड़ीदार को बदला जा सकता है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि अतानु दीपिका के साथ खेलते हैं या फिर अंकिता के साथ जोड़ी बनाते हैं। टीम मैनेजमेंट के सदस्य का कहना है कि अभी तक वह अतानु और अंकिता की जोड़ी को खिलाने के पक्ष में हैं। दीपिका क्वालिफाइंग में 339 के स्कोर पर टॉप पर चल रही थीं, लेकिन बाद में वह पिछड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed