फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery World Cup stage 1 Indian Women team storms into final

तीरंदाजी विश्व कप ग्रुप चरण-1: रिकर्व महिला टीम फाइनल में पहुंची

Sat, 24 Apr 2021 01:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Archery World Cup stage 1 Indian Women team storms into final
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI

भारत की दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमालिका बार की टीम रिकर्व महिला टीम तीरंदाजी विश्व कप ग्रुप चरण-1 के फाइनल में पहुंच गई और इसके साथ ही उसने अपना पदक भी तय कर लिया। शीर्ष वरीय भारतीय टीम ने अचूक निशाने लगाकर स्पेन की प्रतिद्वंद्वी टीम को 6-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


फाइनल में भारतीय टीम का सामना रविवार को दूसरी वरीयता की मैक्सिको की टीम से होगा। दीपिका, अंकिता और कोमालिका ने 55, 56 और 55 का स्कोर किया। स्पेन की टीम में एलिया कैनेल्स, इनेस डि वेलास्को और लेयर फर्नांडीस शामिल थीं।
विज्ञापन

 
क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान ग्वाटेमाला सिटी को भी 6-0 से शिकस्त दी थी। उधर तीसरी वरीय के रूप में क्वालिफाई हुई भारत की पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में स्पेन की टीम से शूट ऑफ में 26-27 से हार मिली। भारत तीन और स्पर्धाओं की पदक होड़ में शामिल है। अतानु दास और दीपिका की जोड़ी मिश्रित युगल के कांस्य पदक के प्लेऑफ में पहुंच गई है। ये दोनों अपने-अपने वर्ग की एकल स्पर्धा के भी सेमीफाइनल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed